खेसारी लाल के कार्यक्रम में बवाल, लोगों ने स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने बरसाई लाठियां, Video
खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बवाल
Bihar News: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के एक प्रोग्राम के दौरान बवाल मच गया. जिसको लेकर खेसारी एक बार फिर चर्चा में आ गए. हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने माहौल को काफी संभालने का प्रयास किया. इस दौरान कई लोगों को चोट भी आई है. जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में 1 लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे. इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
दरअसल, खेसारी लाल यादव का बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम था. कार्यक्रम पूर्व मंत्री सूरत राय ने पशु मेले के अवसर पर आयोजित किया था. जिसमें भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल के आने की सूचना पाकर लाखों लोग शामिल हुए. इस दौरान भीड़ अचानक से बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस भगदड़ के पीछे की क्या वजह रही है?
#BREAKING-मुजफ्फपुर, बिहार: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बवाल और तोड़फोड़ 😱🔥
— Payall Singhh (@PayallSingh13) April 2, 2026
पुलिस ने स्थिति काबू में करने लाठी चार्ज किया ⚡👮♂️
इस दौरान 3 पुलिसकर्मी घायल 🚑#KhesariLalYadav #Muzaffarpur #Bihar #PoliceAction #Bhojpuri #EventChaos #LawAndOrder #TrendingNews pic.twitter.com/8Q4R5unKVE
पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जानकारी के अनुसार, जैसे ही खेसारी लाल यादव ने स्टेज पर गाना शुरू किया, तो वहां पर मौजूद लोगों ने जूते-चप्पल फेंकने शुरू कर दिए. वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने माहौल को भांप लिया और खेसारी लाल को सुरक्षित निकालने में जुट गए. देखते ही देखते हालात इतने खराब होने लगे कि पुलिस को भी लाठीचार्ज करना पड़ा. मौके पर भगदड़ मच गई. जिसमें कई लोग जमीन पर गिर पड़े. उनके ऊपर से लोग गुजरते रहे. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई.
ये भी पढ़ेंः बारातियों को नहीं मिले छुआरे, तो शादी में किया बवाल, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बिरयानी के लिए भी मचाया था उत्पात
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक-दूसरे पर जूते-चप्पल फेंकते लोग दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में पुलिस भी लाठीचार्ज करते नजर आ रही है. तो वहीं कुछ लोग वीडियो में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं. बिगड़ते हालात को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों को हाथ-पाव फूलने लगे थे. लेकिन जल्द ही हालात पर काबू पा लिया गया. फिलहाल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर कोई सवाल खड़ा कर रहा है.