Vistaar NEWS

Kisan Mahapanchayat: हरियाणा सरकार ने मानी 2 मांगें, शंभू बॉर्डर से वापस लौटेंगे किसान

Kisan Mahapanchayat

दिल्ली कूच के लिए तैयार किसान

Delhi Farmers Protest: दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के बाद अब पंजाब के किसानों ने भी दिल्ली कूच का ऐलान किया है. हजारों की तादाद में किसान शंभू बॉर्डर पर इकट्ठा हो रहे हैं. किसानों का यह प्रदर्शन भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता यानी एफटीए के खिलाफ किया जा रहा है. किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है और शंभू बॉर्डर को सील कर दिया है.

वहीं, किसान नेताओं का कहना है कि वे भारत-अमेरिका समझौते के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली कूच करना चाह रहे हैं, लेकिन उन्हें दिल्ली में प्रवेश से पहले ही रोक दिया गया. किसानों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए विरोध दर्ज कराया है. मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद है, जो किसानों से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं. यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स.

सुधीर सिंह

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “हरियाणा के कृषि मंत्री ने हमारी मांगों का ज्ञापन स्वीकार कर लिया. जब हमने उनसे केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान के साथ बैठक की व्यवस्था करने को कहा, तो उन्होंने कहा कि वे जरूरी इंतजाम करेंगे. उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि उनका कार्यालय 8 से 10 दिनों के भीतर बैठक की पुष्टि करते हुए हमें एक पत्र भेजेगा. बातचीत वहीं से आगे बढ़ेगी.”

किसान नेता ने आगे कहा, “अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री से सलाह-मशविरा करने के बाद वे गुरनाम सिंह चढूनी और बीएम सिंह को रिहा कर देंगे. ये दोनों मांगें मान ली गईं. उनके रिहा होने के बाद, हम इस मामले पर चर्चा करेंगे और इस आंदोलन के लिए आगे की कार्रवाई तय करेंगे कि क्या यहां धरना जारी रखा जाए या बातचीत के बाद ही आगे बढ़ा जाए.”

सुधीर सिंह

अंबाला के DC अजय सिंह तोमर ने कहा, “यहां बहुत सम्मानित यूनियन नेता मौजूद हैं और हमने कृषि मंत्री की अगुवाई में उनसे बातचीत की है. उनकी दो मुख्य मांगें थीं- पहली, केंद्रीय कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों या मंत्री के साथ बैठक करना. हमारे कृषि मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही बैठक का इंतजाम किया जाएगा और इसकी पुष्टि के लिए एक औपचारिक पत्र जारी किया जाएगा. जहां तक गिरफ्तार किसान नेताओं से जुड़ी दूसरी मांग का सवाल है, मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया कि वे इस मामले का पूरी तरह से समाधान सुनिश्चित करने के लिए तुरंत मुख्यमंत्री से बात करेंगे.”

सुधीर सिंह

हरियाणा सरकार ने हिरासत में लिए गए सभी किसान नेताओं को रिहा करने और केंद्रीय कृषि मंत्री के साथ बैठक कराने पर हामी भर दी है.

सुधीर सिंह

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है.

सुधीर सिंह

दिल्ली में किसानों के मार्च को देखते हुए सभी सीमाओं की सुरक्षा को बढ़ाया गया.

सुधीर सिंह

किसान संगठनों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. 

सुधीर सिंह

दिल्ली-यूपी बॉर्डर भी किया गया सील

सुधीर सिंह

बड़ी संख्या में किसान दिल्ली कूच के लिए शंभू बॉर्डर पहुंचे.

Exit mobile version