Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में महासप्तमी की शाम करीब 7 बजे दुर्गा पंडाल का एक हिस्सा भीड़ के दवाब के कारण गिर गया, इस वजह से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं, वहीं कई 17 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है, वहीं दम घुटने (suffocation) से पीड़ित 25 से अधिक लोगों को तुरंत इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Calcutta Medical College Hospital) में भर्ती कराया गया है.
CM शुभेंदु अधिकारी ने की घायलों से मुलाकात
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की. वहीं TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, “नॉर्थ कोलकाता की चोरबागान पूजा में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. वहां जो दर्शनार्थी थे, उनमें से कुछ लोगों को मे़डिकल कॉलेज में लाने की प्रक्रिया जारी है. ये घटना कैसे हुई या क्यों हुई? यह सब बाद में हैं लेकिन हमारी प्राथमिकता लोगों को बचाने की है.
राज्यपाल रविन्द्र नारायण रवि व्यक्त किया शोक
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रविन्द्र नारायण रवि ने हादसे पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में बहुमूल्य जानों के नुकसान से गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में, मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ.
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में बहुमूल्य जानों के नुकसान से गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में, मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ – आर. एन. रवि, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल https://t.co/sf3yCWpJtc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2026
कोलकाता पुलिस ने क ट्वीट कर दी जानकारी
हादसे को लेकर कोलकाता पुलिस का कहना है, “आज शाम करीब 7:40 बजे, बारिश के बीच पंडाल घूमने आए लोगों की भारी भीड़ के कारण गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले शारदा पार्क (चोर बागान) पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भगदड़ मच गई. अब इस पूजा पंडाल को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है. सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए MCH (मेडिकल कॉलेज अस्पताल) भेज दिया गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 35 लोगों को MCH भेजा गया है.”
