‘जान से ज्यादा कीमती नहीं थीम…’, CM सुवेंदु अधिकारी ने दिए जांच के आदेश, PM ने जताया दुख
बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी
Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पंडाल में हुई भगदड़ की जांच के लिए फैक्ट फाइडिंग कमेटी का गठन किया जाएगा. अब तक इस घटना में 19 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. वहीं, जानकारी के मुताबिक अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सभी घायलों का प्राथमिकता से इलाज सुनिश्चित करेंगे.
‘जान से ज्यादा कीमती नहीं थीम’
सीएम अधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि सभी दुर्गा पंडाल समितियां पुलिस के साथ मिलकर काम करें. एक न्यूज चैनल को दिए टेलीफोन इंटरव्यू में कहा कि हर इंसान की जान कीमती होती है. व्यक्ति की जिंदगी थीम से कहीं ज्यादा कीमती है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एंट्री और एग्जिट गेट्स की व्यवस्था सुधारने के लिए कहा है. जिन पंडालों में कम रोशनी थीम के कारण की गई है. उसे सुधारने के लिए कहा गया है.
#WATCH | Kolkata’s Chorbagan Sarbojanin Durga Puja stampede incident | West Bengal CM Suvendu Adhikari says, "This is a tragic incident. 19 people have lost their lives, 17 of whom died on the spot… 25 people have been injured; 24 of them are out of danger, while one remains in critical condition. The government is making every possible effort… we are working even through the night, and we have also announced compensation. 13 members from the affected families met with me and expressed their trust in the government… The Union Home Minister’s scheduled programs have been cancelled. We stand with all the affected families. The families of the deceased will receive a compensation of Rs 25 lakh and a government job. The government will cover the entire cost of medical treatment for the injured, and they will also be provided with compensation of Rs 5 lakh each. I will write to the Chief Justice of the Kolkata High Court requesting the formation of a ‘fact-finding committee.’ This committee will include the STF and forensic teams… and we will conduct an investigation accordingly…"
— ANI (@ANI) October 17, 2026
सहायता राशि का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में मची भगदड़ पर दुख जताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.
The Prime Minister has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000.
— PMO India (@PMOIndia) October 17, 2026
इसके साथ ही पीएम ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए सहायता राशि का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी. वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत! कोलकाता में पंडाल गिरने से हादसा, 50 से ज्यादा घायल
गृह मंत्री के सभी कार्यक्रम रद्द
हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में पहले से तय सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने सीएम शुभेंदु अधिकारी से बात की थी. गृह मंत्री आज घायलों से मुलाकात करेंगे.