Vistaar NEWS

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को ‘ड्राई डे’, CJP प्रोटेस्ट के चलते पुलिस का बड़ा फैसला, बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Delhi Dry Day

फाइल फोटो

दिल्ली में एक बार फिर से सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर पर धरना देने जा रही है. 10 अक्टूबर को सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी तादाद में युवाओं के जुटने की संभावना है. ऐसे में धरने से ठीक दो दिन पहले यानी कि 7 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली पुलिस ने आने वाले दो दिनों को ड्राई डे घोषित किया है.

क्यों ड्राई डे किया गया घोषित

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस से मिले सुरक्षा इनपुट के आधार पर दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग (Excise Department) ने एहतियात के तौर पर 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें बंद रखने का आधिकारिक आदेश जारी किया है. इस आदेश के अनुसार, दो दिन दिल्ली में L6, L6FG, L8, L10, L8 और L14 लाइसेंस वाली सारी रिटेल दुकानें बंद रहेंगी.

अभी प्रदर्शन की अनुमति नहीं

वहीं दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. स्थिति को संभालने और शांति बनाए रखने के लिए करीब 11,000 अतिरिक्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों को तैनात किया जा रहा है.

दिल्ली में कब-कब रहेगा ड्राई डे

बता दें कि दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर के बाद 20 अक्टूबर मंगलवार को भी ड्राई डे रहेगा. इस दिन दशहरा का पर्व है. इसके बाद 8 नवंबर रविवार को दिवाली और 24 नवंबर मंगलवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी.

दिल्ली में अलर्ट जारी

दूसरी तरफ CJP और विपक्षी दलों के 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में अलर्ट जारी किया गया है. प्रदर्शन और जंतर-मंतर पर जमावड़े को देखते हुए दिल्ली में बीस हजार से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जा रही है.

ये भी पढ़ें: जिस मोदी सरकार के खिलाफ अखिलेश ने खोला मोर्चा, उनके उम्मीदवार ही कर कर रहे PM की तारीफ

Exit mobile version