जिस मोदी सरकार के खिलाफ अखिलेश ने खोला मोर्चा, उनके उम्मीदवार ही कर कर रहे PM की तारीफ

SP Candidate Praises PM Modi: अखिलेश यादव के राज्‍यसभा उम्‍मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. जिसके बाद व‍िपक्षी दल अपने ही साथी अख‍िलेश यादव पर कई सवाल उठा रहे हैं.
Akhilesh Yadav

सपा चीफ अखिलेश यादव

Dhanraj Nathwani Praises PM Modi: चुनाव आयोग और मौजूदा मोदी सरकार के खिलाफ तमाम विपक्षी दल इस समय मोर्चा खोले हुए हैं. जिसमें समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी हैं, जो लगातार सरकार के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठा रहे हैं. इन सब के बीच उनकी पार्टी की तरफ से राज्‍यसभा उम्मीदवार बनाए गए धनराज नाथवानी अब चर्चा में हैं. चर्चा के पीछे की वजह उनकी पीएम मोदी की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पोस्‍ट है.

नाथवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी जमकर तारीफ की है. उनके इस रुख को लेकर अब विपक्षी दल सपा और अखिलेश यादव पर सवाल उठा रहे हैं.

सपा प्रत्याशी ने पीएम मोदी की तारीफ की

धनराज नाथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी के राजनीतिक सफर को लेकर पोस्ट किया. उन्होंने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने के सफर को उल्लेखनीय बताया है. नाथवानी ने मोदी के नेतृत्व, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके आगे के सार्वजनिक जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

खास बात यह है कि नाथवानी उस समय सपा के राज्यसभा उम्मीदवार हैं, जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बीजेपी की प्रमुख राजनीतिक विरोधी है. ऐसे में उनके बयान को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है.

अखिलेश के लिए क्यों बढ़ी मुश्किल?

नाथवानी की उम्मीदवारी घोषित होने के बाद से ही सपा की राजनीति को लेकर सवाल उठ रहे थे. पार्टी ने उन्हें कॉरपोरेट जगत से संवाद बढ़ाने की रणनीति के तहत राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. लेकिन, नाथवानी की पीएम मोदी की तारीफ ने इस फैसले को एक नए राजनीतिक विवाद में बदल दिया है.

विरोधी दल अब सवाल उठा रहे हैं, बीजेपी के खिलाफ लगातार मोर्चा खोलने वाली सपा के राज्यसभा उम्मीदवार प्रधानमंत्री मोदी की इतनी खुलकर प्रशंसा क्यों कर रहे हैं.

AIMIM ने साधा निशाना

नाथवानी के बयान के बाद AIMIM ने भी अखिलेश यादव को घेरने की कोशिश की. पार्टी के नेताओं ने सवाल उठाया कि क्या सपा नेतृत्व भी मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर को उसी नजर से देखता है. इस मुद्दे को 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी सियासी हमला किया जा रहा है.अब देखना होगा कि समाजवादी पार्टी इस पूरे मामले को नाथवानी की व्यक्तिगत राय बताकर आगे बढ़ती है. 

ये भी पढ़ें: द‍िल्‍ली में वोट चोरी के विरोध के बीच बवाल! PM के समर्थन में नारे लगाने वाले कश्‍मीरी युवक से मारपीट

ज़रूर पढ़ें