CJP Tiranga March Live: दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के तिरंगा मार्च के आह्वान को लेकर हलचल तेज है. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर अभिजीत दीपके को नोटिस जारी किया है. पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निषेधाज्ञा से जुड़े नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं. दीपके ने लोगों से सेंट्रल पार्क पहुंचकर तिरंगा लहराने की अपील की.
मार्च के मद्देनजर कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा, जबकि इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है.
तिरंगा मार्च से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग पढ़ते रहें…
AISA से जुड़े नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंडी हाउस के पास प्रदर्शन कर रहे AISA और वाम दलों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
दिल्ली पुलिस ने दीपके को भेजे दो नोटिस
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को आज दिल्ली पुलिस ने दो नोटिस भेजे हैं. पहला नोटिस ‘दिल्ली पुलिस अधिनियम’ के तहत जारी किया गया है, जिसमें उन्हें ‘भारतीय न्याय संहिता’ (BNS) की धारा 163 लागू होने का हवाला देते हुए सेंट्रल पार्क न जाने का निर्देश दिया गया है.
दूसरा नोटिस दक्षिण-पश्चिम दिल्ली पुलिस की ओर से है, जो उस पुरानी घटना से जुड़ा है जब अभिजीत, आशुतोष और सौरव को हवाई अड्डे पर एहतियातन हिरासत में लिया गया था और बाद में अदालत के सामने पेश किया गया था. इस नोटिस में अदालत के उस समय दिए गए निर्देश का जिक्र है, जिसमें उनसे कहा गया था कि वे एक साल तक सार्वजनिक व्यवस्था में कोई खलल नहीं डालेंगे.
पाकिस्तान में फहराना चाहिए तिरंगा झंडा
दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज भी लहरा दो तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि एक ‘तिरंगा यात्रा’ का आह्वान किया गया था, और हम पूरी तैयारी के साथ आए हैं.हमारे पास सैकड़ों तिरंगे हैं. आज हम मध्य दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. आज सुबह, हमारे युवा साथियों ने राष्ट्रपति भवन और संसद के सामने 270 फुट लंबा तिरंगा फहराया. हमारा मानना है कि एक स्वतंत्र देश में, अपने ही देश का झंडा फहराने में कुछ भी गलत नहीं है. भारतीय जनता पार्टी आखिर क्या चाहती है क्या हमें पाकिस्तान, बांग्लादेश या अमेरिका का झंडा फहराना चाहिए?
#watch | Delhi: On CJP’s ‘Lehra Do Tiranga’ protest, Delhi AAP president Saurabh Bharadwaj says, “A call was given for a ‘Tiranga Yatra’, and we are prepared—carrying hundreds of Tricolours. Today, we will hoist the national flag in areas across Central Delhi. Earlier this morning, our young colleagues unfurled a 270-foot-long Tricolour in front of the Rashtrapati Bhavan and the Parliament. We believe that in an independent nation, there is nothing wrong with hoisting one’s own country’s flag. What does the Bharatiya Janata Party want—should we be hoisting the flags of Pakistan, Bangladesh, or America instead? If the people of India are hoisting the flag of their own country, why is that a problem?”
— ANI (@ANI) October 16, 2026
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया
तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई.
#watch | Delhi | As CJP Founder Abhijeet Dipke leaves from the residence of NCP-SCP spokesperson Anish Gawande, a police official says, “We are placing you under preventive detention. Section 163 is in force in Connaught Place. You are being detained…” CJP has called for ‘Lehra Do Tiranga’ protest at Central Park in Connaught Place today.
— ANI (@ANI) October 16, 2026
व्यापारियों ने लिखा पीएम मोदी को पत्र
दिल्ली में हाल ही में हुए विरोध-प्रदर्शनों के कारण हुए नुकसान को लेकर विभिन्न व्यापारिक और व्यावसायिक संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें अपने हितों की रक्षा के लिए इस मामले में उनके हस्तक्षेप की मांग की है.
Delhi protests | Various trade and business organisations write to Prime Minister Narendra Modi over their losses due to the recent protests in the city, also demand his intervention in the matter to protect their interests. https://t.co/Ckh8yKIgwN
— ANI (@ANI) October 16, 2026
सेंट्रल पार्क में भारी पुलिस बल तैनात
आज कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन से पहले पालिका बाजार के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. 20 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.
#watch | Delhi: Heavy security deployment around Palika Bazaar ahead of CJP’s ‘Lehra Do Tiranga’ protest at Central Park in Connaught Place today. https://t.co/n6TOgRIVpF
— ANI (@ANI) October 16, 2026
दीपके को क्यों दिया गया नोटिस
‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन को लेकर DCP सचिन शर्मा ने कहा कि जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है, नई दिल्ली जिले में BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की धारा 163 लागू है. जिसके तहत कुछ पाबंदियां हैं. इसलिए, हमारी सभी से अपील है कि वे कानून का पालन करें.
अभिजीत दिपके को जारी किए गए नोटिस को लेकर उन्होंने कहा कि DP एक्ट (दिल्ली पुलिस एक्ट) के तहत एक नोटिस जारी किया गया है. इसका मकसद कानून का पालन करने के लिए कहना है. उन्हें बता दिया गया है कि यहां BNSS की धारा 163 लागू है और उन्हें ऐसे कार्यों के नतीजों के बारे में भी अवगत करा दिया गया है. चूंकि यह मामला कनॉट प्लेस इलाके से जुड़ा है, अभी त्योहारों का सीजन भी चल रहा है. इसलिए उन्हें इन बातों की जानकारी दी गई है और कानून का पालन करने का निर्देश दिया गया है. हम जो भी उचित कानूनी कार्रवाई होगी, वह करेंगे.
लहरा दो तिरंगा प्रदर्शन को लेकर क्या बोले डीजीपी
CJP के लहरा दो तिरंगा प्रदर्शन को लेकर DCP स्पेशल सेल नरा चैतन्य ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रहे. अभी आप देख सकते हैं कि हालात पूरी तरह शांत हैं.
दिल्ली पुलिस दीपके को नोटिस
दिल्ली पुलिस की एक टीम दीपके के घर नोटिस देने गयी है. नोटिस में लिखा है कि CP में धारा 163 लगी है. तिरंगा यात्रा के लिए अपने NDMC की परमिशन नही है. फिर भी अगर आप CP जाते है तो ये BNSS 163 का उलंघन है. ऐसा करने पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी.
