Live: तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में दिपके और नेहा, CP से प्रदर्शनकारियों को हटा रही पुलिस
CJP Tiranga March Live: CJP के तिरंगा मार्च के आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने संस्थापक अभिजीत दीपके को नोटिस जारी किया है. कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में जुटने की अपील के बीच इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है.
अभिजीत दीपके
CJP Tiranga March Live: दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के तिरंगा मार्च के आह्वान को लेकर हलचल तेज है. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर अभिजीत दीपके को नोटिस जारी किया है. पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निषेधाज्ञा से जुड़े नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं. दीपके ने लोगों से सेंट्रल पार्क पहुंचकर तिरंगा लहराने की अपील की.
मार्च के मद्देनजर कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा, जबकि इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है.
तिरंगा मार्च से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग पढ़ते रहें…