Vistaar NEWS

LPG संकट के बीच राहत भरी खबर, US से मंगलुरु पोर्ट पहुंचा ‘पिक्सिस पायनियर’

New Mangalore Port LPG shipment

US से LPG लेकर मंगलुरु पोर्ट पहुंचा ‘पिक्सिस पायनियर’

LPG Crisis: भारत के लिए राहत भरी खबर है. पिछले कुछ दिनों से LPG संकट को लेकर खबरें सामने आ रही थीं. इसी बीच US के टेक्सास के नीदरलैंड से LPG ले जा रहा कार्गो शिप ‘पिक्सिस पायनियर’, रविवार की सुबह मंगलुरु के न्यू मंगलौर पोर्ट पर पहुंच गया है. यानी कि अब कुछ दिनों तक LPG संकट से छुटकारा मिल सकता है. ‘पिक्सिस पायनियर’ के अलावा भी कई ऐसे जहाज हैं, जो जल्द ही एलपीजी गैस लेकर भारत पहुंचने वाले हैं. यानी कि अब स्थिति सामान्य होने के कगार पर है.

दरअसल, 28 फरवरी 2026 से मिडिल ईस्ट में जंग शुरू है, जिसकी वजह से सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर की तेल-गैस को लेकर हालत खराब है. दुनियाभर में जंग का सबसे बड़ा असर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की वजह से देखने को मिल रहा है. क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वह रास्ता है, जहां से दुनिया का करीब 20 प्रतिशत से ज्यादा तेल और गैस निकलता है. जंग शुरू होने के बाद ईरान ने इस रास्ते को बंद कर दिया था और धमकी दी कि इस रास्ते से कोई भी जहाज निकलेगा, तो उस पर हमला होगा. ईरान की धमकी के बाद सभी जहाज जिस स्थिति में रहे, वहीं खड़े हो गए. अभी भी कई जहाज खाड़ी देशों में तेल-गैस लोड कर फंसे हुए हैं.

अमेरिका से LPG लेकर पहुंचा ‘पिक्सिस पायनियर’

हालांकि, इस संकट के बीच भारत के कुछ जहाजों को निकलने की परमिशन मिल गई थी. जिसकी वजह से भारत में किल्लत की खबरें थोड़ी कम रहीं. जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद हो गया, तो भारत ने तुरंत ही वैकल्पिक व्यवस्था ढूंढना शुरू कर दिया. भारत ने तुरंत ही घरेलू गैस एलपीजी के लिए अमेरिका से संपर्क साधा और गैस मंगवा ली. आज रविवार को अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer सुबह-सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया. 

ये भी पढ़ेंः ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम, ट्रंप बोले- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला, तो सबसे बड़े पावर प्लांट को नेस्तनाबूद कर देगी अमेरिकी सेना

2 और जहाज जल्द पहुचेंगे भारत

‘पिक्सिस पायनियर’ के बाद अब 25 मार्च को भी अपोलो ओसियन जहाज भारत पहुंचने वाला है. अपोलो ओसियन में करीब 26,687 टन गैस आएगी. इसके बाद 29 मार्च को अमेरिका से एक और जहाज 30,000 टन गैस लेकर भारत पहुंचेगा. ऐसे में अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कई दिनों तक बंद भी रहा, तो भारत के लिए गैस की कोई कमी नहीं रहने वाली है. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. अब देखना यह है कि अब ईरान क्या करता है.

Exit mobile version