ट्रंप का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला, तो धुआं-धुआं हो जाएंगे पावर प्लांट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Strait of Hormuz: इजरायल-ईरान के बीच चल रहे जंग की वजह से ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है. जिसकी वजह से दुनियाभर में ऊर्जा संकट बना हुआ है. शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ईरान को 48 घंटे का समय दिया और कहा कि अगर इस रास्ते को पूरी तरह और बिना किसी खतरे के नहीं खोला गया, तो अमेरिकी सेना ईरान के ऊर्जा ढांचे को खत्म कर देगी. ट्रंप के इस फैसले के पीछे उनके ऊपर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दबाव है.
दरअसल, 28 फरवरी को शुरू हुए इस जंग के बाद से ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वह रास्ता है, जहां से दुनियाभर के लिए गैस-तेल की सप्लाई होती है. इस रास्ते के बंद होने की वजह से दुनियाभर में गैस-तेल को लेकर किल्लत बढ़ रही है. शनिवार को ट्रंप ने ईरान के चेतावनी देते हुए स्पष्ट कर दिया कि अगर 48 घंटे के अंदर पालन नहीं हुआ, तो अमेरिकी सेना ईरान के कई पावर प्लांट्स को निशाना बनाते हुए खत्म कर देगी. हमले की शुरुआत ईरान के सबसे बड़े पावर प्लॉंट से की जाएगी. हालांकि, अभी तक ईरान ने इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयानबाजी नहीं दी है.
पूरी दुनिया में तेल-गैस का संकट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बढ़ने से न सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया में तेल-गैस का संकट मंडराया हुआ है. वैश्विक बाजार में तेल-गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं. जिसकी वजह से ट्रंप प्रशासन पर भी भारी दबाव बढ़ा है. शायद यही वजह है कि ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए समयसीमा तय कर दी है. अब देखना यह होगा कि ईरान अमेरिका की बातों पर एग्री हो जाता है या फिर क्या कार्रवाई करता है?
ये भी पढ़ेंः ‘युद्ध केवल स्वार्थ का नतीजा…’, बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, भारत की भूमिका पर दिया बड़ा बयान
ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम
ट्रंप ने इस चेतावनी के साथ ही स्पष्ट कर दिया है कि अब वह इंतजार करने के मूड में बिल्कुल नहीं है. इसलिए उन्होंने अल्टीमेटम के साथ ही समयसीमा भी तय कर दी है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी है स्थिति और गंभीर बन सकती है. देखना यह होगा कि ट्रंप की चेतावनी का ईरान पर क्या असर पड़ता है. फिलहाल, अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है.