तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित तौर पर चाकू से हमले की कोशिश का मामला सामने आया है. ये घटना उन्हीं के आवास के पास की बताई जा रही है. इस घटना पर TMC के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने X पर पोस्ट कर दावा किया कि महिला नशे की हालत में थी. आइए जानते है पूरा मामला।
शाम करीब 6:30 बजे की घटना
जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी एक दुर्गा पंडाल का उद्घाटन करके वापस लौट रही थी. तभी करीब शाम 6:30 बजे एक महिला ममता के घर पहुंची और उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की. महिला अपशब्द कह रही थी और नशे की हालत में ममता बनर्जी के पास हिंसक तरीके से पहुंचने की कोशिश कर रही थी.
इस मामले पर TMC के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने X पर पोस्ट कर दावा किया कि महिला नशे की हालत में थी. गोखले ने सवाल उठाया कि जब Z+ सुरक्षा प्राप्त और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं ममता बनर्जी अपने घर पर सुरक्षित नहीं हैं, तो राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कैसी है.
कालीघाट पुलिस को सौंपी गई शिकायत
इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस की संयुक्त महासचिव डोला सेन ने कालीघाट पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इंचार्ज को पत्र है. पुलिस को सौंपे गए इस पत्र में कहा गया है “आपको सूचित किया जाता है कि आज (मंगलवार) की शाम लगभग 06:00 बजे, तनिष्ठा साहा नाम की एक महिला, जो कथित तौर पर सिविक वॉलंटियर है और नशीली दवाओं की आदी है, हिंसक अंदाज में आई और उसने ममता बनर्जी पर चाकू से हमला किया. साथ ही, उसने खुद को उनकी भतीजी बताया.”
इस पत्र में आगे लिखा है “महिला अपशब्द कह रही थी और नशे की हालत में ममता बनर्जी के पास हिंसक तरीके से पहुंचने की कोशिश कर रही थी. उसने पश्चिम बंगाल पूर्व मुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़क पर लेटकर भी हंगामा किया. यह चिंता की बात है कि हमलावर जैसी कोई व्यक्ति Z-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के आवास के गेट तक पहुंच सकती है, जिससे किसी बड़ी साजिश की आशंका पैदा होती है. आपसे अनुरोध है कि इसे BNSS की धारा 173 के तहत सूचना के रूप में दर्ज करें और संदर्भ के लिए संलग्न फोटो और वीडियो पर संज्ञान लें.”
ये भी पढ़ें:‘कांग्रेस बनाती थी CEC को मंत्री और राज्यपाल…’, पीयूष गोयल बोले- याद करो अपना पुराना रिकॉर्ड
