Vistaar NEWS

बंगाल के बाद अब दिल्‍ली में होगा ममता के साथ खेला? TMC में नहीं थम रही अंदरूनी कलह, किस प्लान पर हो रहा काम

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी

TMC Mamata Banerjee:पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रहा संकट खत्‍म होने का नाम नहीं ले रहा है. बंगाल में टूट के बाद अब ममता की पार्टी में दिल्‍ली में टूट देखने को मिल सकती है. इसको लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो चली है. सूत्रों के अनुसार, TMC नेतृत्व को आशंका है कि कुछ सांसद पार्टी लाइन से अलग रुख अपना सकते हैं.

नाराजगी की खबर सामने आते ही टीएमसी ने कुछ सीन‍ियर नेताओं को एक्‍ट‍िव किया गया है ताकि नाराज सांसदों से बातचीत कर हालात को संभाला जा सके. पार्टी की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि विरोधी दल उसके जनप्रतिनिधियों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

लोकसभा में भी झटके का डर

एक TMC सांसद के बयान ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है. सांसद ने संकेत दिया कि जिस तरह की स्थिति अभी पार्टी में दिखाई दे रही है, वैसी तस्वीर संसद में भी देखने को मिल सकती है. इस बयान के बाद यह अटकलें और तेज हो गई हैं कि आने वाले समय में पार्टी के संसदीय दल में भी फेरबदल या टूट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

संगठन में बड़े बदलाव

बढ़ते दबाव के बीच ममता बनर्जी ने पार्टी संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव शुरू किए हैं. नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और संगठनात्मक फेरबदल के जरिए पार्टी को दोबारा मजबूत करने की कोशिश की जा रही है. माना जा रहा है कि इन बदलावों का मकसद असंतुष्ट नेताओं को साधना और संगठन पर पकड़ मजबूत करना है. पार्टी के भीतर चल रही उथल-पुथल के बीच अभिषेक बनर्जी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

फिलहाल TMC नेतृत्व सार्वजनिक रूप से पार्टी में एकजुटता का दावा कर रहा है, लेकिन लगातार सामने आ रही खबरें यह संकेत दे रही हैं कि पार्टी के भीतर असंतोष पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.विधानसभा में पैदा हुए संकट के बाद अब नजरें लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों पर टिकी हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार में लालू परिवार की सुरक्षा को लेकर सियासी घमासान तेज! तेजस्वी ने भी लौटाई Y+ सिक्योरिटी, डंडे लेकर खड़े हुए कार्यकर्ता

Exit mobile version