Vistaar NEWS

उत्तर में ममता, दक्षिण में अभिषेक संभालेंगे मोर्चा, TMC ने अपनाई ट्विन कैंपेन स्ट्रैटेजी, क्या होगी BJP की चाल?

Mamata Banerjee Abhishek Banerjee west bengal assembly election 2026

बंगाल चुनाव 2026

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां सभी दलों ने पूरे दमखम के साथ शुरू कर दी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पूरा फोकस इस बार बंगाल चुनाव में ही है. ऐसे में 15 सालों तक सत्ता में काबिज रहने वाली टीएमसी के लिए बड़ी चुनौती है. टीएमसी ने भी जीत के लिए सारे हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं और तैयारियों में जुट गई है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तरी बंगाल से तो अपने भतीजे और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी को दक्षिण बंगाल की जिम्मेदारी सौंप दी है. दोनों भाजपा का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं. ममता बनर्जी और उनके भतीजे 24 मार्च से प्रचार-प्रसार की शुरुआत करेंगे.

उत्तर बंगाल में BJP से कैसे निपटेंगी ममता?

वैसे तो बंगाल टीएमसी का गढ़ माना जाता है, लेकिन उत्तर बंगाल भाजपा का गढ़ माना जाता रहा है. इसलिए यहां का जिम्मा खुद सीएम ममता बनर्जी ने उठाया है. 24 मार्च को दार्जिलिंग जिले के माटीगारा और जलपाईगुड़ी के मैनागुड़ी से चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. यहां टीएमसी पूरी ताकत के साथ भाजपा को टक्कर देने के लिए तैयार है. इन क्षेत्रों में भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी मजबूत स्थिति को बनाए रखा है.

हर वोटर्स पर TMC की नजर

उत्तर बंगाल पर टीएमसी अपनी एक बार फिर राजनीतिक पकड़ को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास में जुटी है. पिछले चुनाव में टीएमसी का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा लेकिन भाजपा ने भी इन इलाकों में अपनी पैठ बनाने की कोशिश की है. इसलिए टीएमसी इसे भाजपा की चुनौती मान रही है और पूरे दमखम के साथ टक्कर देने के लिए तैयार बैठी है. भाजपा यहां पर राजबंशी, आदिवासी और प्रवासी समुदायों पर फोकस रख रही है, तो वहीं टीएमसी भी इन मतदाताओं पर नजर बनाए हुए है. कुल मिलाकर यहां मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है.

ये भी पढ़ेंः मिडिल ईस्ट जंग ने तोड़ दी पाकिस्तान की कमर! Emergency जैसे हालात, सरकार ने 200% बढ़ाए ईंधन के दाम

24 मार्च से अभिषेक बनर्जी करेंगे चुनावी सभा का आगाज

एक छोर से जहां टीएमसी की अध्यक्ष और सीएम ममता बनर्जी मोर्चा थामे हुए हैं, तो वहीं दूसरे छोर पर उनके भतीजे और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी मोर्चा थामने के लिए तैयार बैठे हैं. 24 मार्च को अभिषेक बनर्जी दक्षिण बंगाल से चुनाव प्रचार-प्रसार की औपचारिक रूप से शुरुआत करेंगे. हालांकि, यह क्षेत्र पहले से ही टीएमसी का मजबूत गढ़ माना जाता है. 24 मार्च को अभिषेक दक्षिण 24 परगना में सभा को संबोधित करेंगे और 25 मार्च को दासपुर, केशियारी और नारायणगढ़ में रैलियों को संबोधित करेंगे.

TMC के अभेद्य किले में सेंध मारने का प्रयास कर रही BJP

भाजपा की अगर बात की जाए, तो पिछले एक दशक में केंद्र की राजनीति के साथ ही की अन्य राज्यों में भी सरकार बनाने में सफल रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल अभी भी बीजेपी के लिए अभेद्य किला बना हुआ है. इससे पहले भी 2021 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने युद्ध स्तर पर चुनाव की तैयारी की थी. लेकिन बीजेपी तमाम कोशिश के बावजूद विधानसभा चुनाव में जीत से काफी दूर रही थी. अब एक बार फिर भाजपा बंगाल में TMC के किले को भेदने का प्रयास कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस चुनाव में बंगाल में 10 से 12 रैलियां और रोड शो करेंगे. इसके साथ ही बीजेपी के कई दिग्गज इस चुनावी रण में उतरेंगे. अब देखना यह होगा कि बंगाल में इस बार भाजपा कितना कमाल दिखा पाती है. परिणाम चाहे कुछ भी हों, लेकिन भाजपा इस बार पूरे दमखम से साथ टीएमसी के किले को ढहाने का प्रयास कर रही है.

Exit mobile version