Vistaar NEWS

Modi-Meloni की ‘Melody’ गिफ्ट करते ही रॉकेट बना यह शेयर, कंपनी की हो गई चांदी

Melody Gift Share Price Rockets

पीएम मोदी और मेलोनी

Parle Share Rockets Melody Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट की है. जिसके बाद मेलोडी टॉफी सुर्खियों पर है. सोशल मीडिया पर मेलोनी को मेलोडी देने की फोटो-वीडियो भी खूब वायरल हो रही है. लेकिन इस दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ, जो हर किसी को हैरान कर दिया. मेलोडी को पारले कंपनी बनाती है, लेकिन वह शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है. इसी बीच शेयर बाजार में लिस्टेड पारले के नाम से दूसरी कंपनी Parle Industries Ltd के शेयर की इतनी खरीदारी हुई कि उस पर अपर सर्किट लग गया.

Parle Industries Ltd को लोग पारले कंपनी का शेयर समझ बैठे और जमकर खरीदारी की. बता दें, यह शेयर सिर्फ 5 रुपए का है, जो सर्किट लगने के बाद 5.25 रुपए का हो गया. पहले तो यह शेयर अपने ऑल टाइम हाई से करीब 70 प्रतिशत नीचे गिरा था, लेकिन बुधवार को जैसे ही पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी गिट्टी कर दी. यह शेयर रॉकेट बन गया.

शेयर में लगा अपर सर्किट

कंपनी के शेयर की बात की जाए, तो यह सिर्फ 5 रुपए का है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 25.6 करोड़ रुपए है. एक साल के दौरान करीब 70 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है. पिछले 6 महीने में ही करीब 45 प्रतिशत शेयर टूटा है, लेकिन अब आज अचानक से अपर सर्किट लग गया. हालांकि कंपनी की अच्छी बात यह है कि इस पर कोई लोन नहीं है और यह शेयर 0.17 गुना बुक वैल्यू पर कारोबार कर रहा है.

ये भी पढे़ंः पीएम मोदी और अमित शाह को लेकर राहुल गांधी का विवादित बयान, BJP का पलटवार- ये देश का अपमान

क्यों रॉकेट बना शेयर?

पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट किया और अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. जिसके बाद फोटो और वीडियो शेयर करने वालों की बहार आ गई. टॉफी को देश की बड़ी कंपनी पारले ने बनाया है. ऐसे में लोगों को लगा कि शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी Parle Industries Ltd ही पारले का शेयर है, तो लोगों ने खरीदना शुरू कर दिया. लेकिन इस कंपनी का पारले से कोई लेना-देना ही नहीं. फिलहाल, जितना पीएम मोदी और मेलोनी के फोटो-वीडियो की चर्चा है, उतनी ही चर्चा अब इस शेयर की होने लगी.

Exit mobile version