Counting Underway In 4 States: देश के 4 राज्यों की 28 सीटों के लिए हुए एमएलसी चुनाव के परिणाम जारी हो रहे हैं. कई सीटों के परिणाम भी आ गए हैं. अभी तक के आए परिणामों को देखा जाए, तो भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिली है. यूपी की 6, बिहार की 4 और कर्नाटक की 4 सीटों के रिजल्ट जारी हो चुके हैं. महाराष्ट्र में सभी 5 सीटों पर मतगणना जारी है.
अब तक उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से 6 सीटों के परिणाम जारी हो चुके हैं. जिसमें बीजेपी ने लखनऊ, मेरठ और बरेली की 5 सीटों पर परचम फहराया है, जबकि एक सीट वाराणसी में सपा को जीत मिली है. बिहार की बात करें, तो 4 शिक्षक सीटों के नतीजों में आरजेडी (पटना), बीजेपी (तिरहुत), जन सुराज (दरभंगा) और निर्दलीय (सारण) ने जीत हासिल की है, जबकि स्नातक सीटों पर अभी भी मतगणना जारी है.
कर्नाटक में एनडीए गठबंधन ने सभी चारों सीटों पर अपना कब्जा जमाया है. यहां 3 बीजेपी और 1 सीट पर जेडीएस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. वहीं महाराष्ट्र की 5 सीटों पर मतगणना जारी है. अभी तक एक भी सीट की गिनती पूरी नहीं हुई है. यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, जहां सपा का खाता नहीं खुलना चाहिए, वहां खुल गया.
आगरा स्नातक क्षेत्र में BJP की जीत
यूपी की 11 में से 8 सीटों के परिणाम जारी, भाजपा को बढ़त
यूपी एमएलसी चुनाव परिणाम में भाजपा का दबदबा, अब तक 5 सीटों पर कब्जा
कर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, सभी 4 सीटों पर लहराया परचम
कांग्रेस का नहीं खुला खाता
NDA के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक विधान परिषद चुनावों में अपनी जीत का जश्न मनाया. ग्रेजुएट्स और टीचर्स निर्वाचन क्षेत्रों में BJP-JD(S) गठबंधन ने सभी 4 MLC सीटें (3 BJP ने और 1 JD(S) ने) जीत लीं, जबकि सत्ताधारी कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली.
#watch | Bengaluru: NDA leaders and workers celebrate their clean sweep in the Karnataka Legislative Council elections. The BJP-JD(S) alliance won all 4 MLC seats (3 by BJP, 1 by JD(S)) in the graduates’ and teachers’ constituencies, while the ruling Congress drew a blank. https://t.co/BjnQirmlEk
— ANI (@ANI) October 28, 2026
अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे जीत के बाद जश्न मनाने से बचें.
जेडी(यू) से निकाले गए विधायक अनंत सिंह एमएलसी चुनाव को लेकर बोले अनुज सिंह हार गए हैं. अब तीसरे या चौथे स्थान की कोई बात ही नहीं है. गिनती पूरी हो चुकी है. यह साफ है कि वह हार गए हैं. अब क्या कहा जा सकता है? जनता ही असली मालिक है, भगवान की तरह. जिसे वे चुनती हैं, वह जीत जाता है. जिसे नहीं चुनती, वह हार जाता है.
बिहार शिक्षक चुनाव में चारों सीटिंग MLC चुनाव हार गए हैं.
पटना में अनंत सिंह के अनुज जेडीयू प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं.
यूपी की 6, बिहार की 4 और कर्नाटक की 4 सीटों के रिजल्ट जारी हो चुके हैं.
समाजवादी पार्टी के लाल बिहारी यादव ने वाराणसी डिवीजन की शिक्षक MLC सीट जीत ली है. जीत के बाद क्या बोले?
#watch | Varanasi, Uttar Pradesh | Samajwadi Party’s Lal Bihari Yadav wins the Varanasi division teachers’ MLC seat. He says, “I express my gratitude to all my colleagues in the teaching community who have made me victorius. I thank my party president as because of his positive thinking, we fought a very strong battle in every seat across the state. When Netaji was around, he was known as the leader of teachers. The National President shares the same thinking. UGC bill had no impact on our election, because the people associated with the UGC bill remained divided among themselves. The people who wanted job security stayed with us.”
— ANI (@ANI) October 28, 2026
