MLC चुनाव की 28 सीटों पर कौन-कहां से जीता? नागपुर में कांग्रेस की जीत, पढ़ें पूरी लिस्ट

MLC Election Results 2026: एमएलसी चुनाव यूपी की 11, बिहार की 8, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र की 5 सीटों पर हुआ था. यहां जानें कौन-कहां से जीता?
MLC Election Result

MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन-कहां से जीता?

Congress Victory In Nagpur: देश के 4 राज्यों की 28 सीटों पर हुए विधान परिषद (MLC) चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं. जिसमें भाजपा को बंपर जीत मिली है. बिहार चुनाव में तो काफी उलटफेर देखने को मिला है. वहां की कई सीटों पर सीटिंग MLC चुनाव हार गए हैं. हैरानी की बात है कि बिहार की पटना सीट पर जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पार्टी गाइडलाइन से हटकर जिस जनसुराज के प्रत्याशी का समर्थन किया. वे चुनाव हार गए और जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार जीत गए. इस घटना की वजह से अनंत सिंह को पार्टी से भी हटा दिया गया था. अब परिणाम भी उनके विपरीत आया. जिसकी खूब जोरों से चर्चा हो रही है.

एमएलसी चुनाव यूपी की 11, बिहार की 8, कर्नाटक की 4 और महाराष्ट्र की 5 सीटों पर हुआ. कांग्रेस को एक सीट पर ही जीत मिली. जबकि यूपी में सपा ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी. बिहार की बात करें, तो एक निर्दलीय और जनसुराज प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की. यहां पढ़ें सभी 28 सीटों की लिस्ट कौन-कहां से जीता?

यूपी की सभी 11 सीटों का हाल

  • मेरठः दिनेश कुमार गोयल- भाजपा
  • आगराः डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’- भाजपा
  • गोरखपुर-फैजाबादः ध्रुव कुमार त्रिपाठी- भाजपा
  • बरेली-मुरादाबाद: डॉ. हरी सिंह ढिल्लो- भाजपा
  • मेरठ: श्रीचन्द शर्मा- भाजपा
  • इलाहाबाद-झांसी: डॉ. मान सिंह यादव- सपा
  • लखनऊ: उमेश द्विवेदी- सपा
  • वाराणसी: लाल बिहारी यादव- सपा
  • आगरा: डॉ. आकाश अग्रवाल- सपा
  • लखनऊ स्नातक सीट: कांति सिंह- सपा
  • वाराणसी स्नातक सीट: आशुतोष सिन्हा- सपा

कर्नाटक एमएलसी चुनाव में जीते प्रत्याशियों की सूची

  • बेंगलुरु: एपी रंगनाथ- जनता दल (सेक्युलर)
  • उत्तर-पूर्व: शशील जी. नमोशी- भाजपा
  • दक्षिण-पूर्व: केएम सुरेश- भाजपा
  • पश्चिम: एसवी संकनूर- भाजपा

बिहार में कौन-कहां से जीता?

  • कोसी: डॉ. एनके यादव- भाजपा
  • दरभंगा: डॉ. सुरेश प्रसाद राय- जनसुराज
  • तिरहुत: नरेंद्र प्रसाद सिंह- भाजपा
  • पटना: डॉ. संजीव सिंह- राजद
  • सारण: राहुल राज- निर्दलीय
  • पटना स्नातक सीट: नीरज कुमार-जदयू
  • तिरहुत स्नातक सीट: बंशीधर ब्रजवासी- निर्दलीय
  • दरभंगा स्नातक सीट: सर्वेश कुमार- भाजपा

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं? PM मोदी ने MLC चुनाव पर‍िणामों पर कसा कांग्रेस पर तंज

महाराष्ट्र का क्या रहा रिजल्ट?

  • नागपुर डिवीजन: अभिजीत वंजारी- कांग्रेस
  • पुणे स्नातक सीटः हर्षदा देशमुख- महाआघाड़ी
  • अमरावतीः किरण सरनाईक- शिवसेना शिंदे गुट
  • पुणे शिक्षक सीट: कौस्तुभ गावडे- भाजपा
  • छत्रपति संभाजी नगर: डॉ. प्रतापसिंह पाटील -महा विकास अघाड़ी (MVA)

ज़रूर पढ़ें