Live: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना में अनंत सिंह को झटका, जानें यूपी की सीटों का हाल

MLC Election Results 2026 Live: यूपी की 6, बिहार की 4 और कर्नाटक की 4 सीटों के रिजल्ट जारी हो चुके हैं. महाराष्ट्र में सभी 5 सीटों पर मतगणना जारी है.
MLC Election Results 2026

एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी?

Counting Underway In 4 States Live: देश के 4 राज्यों की 28 सीटों के लिए हुए एमएलसी चुनाव के परिणाम जारी हो रहे हैं. कई सीटों के परिणाम भी आ गए हैं. अभी तक के आए परिणामों को देखा जाए, तो भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिली है. यूपी की 6, बिहार की 4 और कर्नाटक की 4 सीटों के रिजल्ट जारी हो चुके हैं. महाराष्ट्र में सभी 5 सीटों पर मतगणना जारी है.

अब तक उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से 6 सीटों के परिणाम जारी हो चुके हैं. जिसमें बीजेपी ने लखनऊ, मेरठ और बरेली की 5 सीटों पर परचम फहराया है, जबकि एक सीट वाराणसी में सपा को जीत मिली है. बिहार की बात करें, तो 4 शिक्षक सीटों के नतीजों में आरजेडी (पटना), बीजेपी (तिरहुत), जन सुराज (दरभंगा) और निर्दलीय (सारण) ने जीत हासिल की है, जबकि स्नातक सीटों पर अभी भी मतगणना जारी है.

कर्नाटक में एनडीए गठबंधन ने सभी चारों सीटों पर अपना कब्जा जमाया है. यहां 3 बीजेपी और 1 सीट पर जेडीएस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. वहीं महाराष्ट्र की 5 सीटों पर मतगणना जारी है. अभी तक एक भी सीट की गिनती पूरी नहीं हुई है. यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…

ज़रूर पढ़ें