Vistaar NEWS

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को भी शादी की मंजूरी, जानें नियम

agniveer

अग्निवीरो को शादी की मंजूरी

Agniveers Allowed To Get Married: मोदी सरकार ने अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया है. हाल ही में पहले 2 साल के लिए एक्सटेंशन दिया और अब विवाद के लिए भी मंजूरी दे दी है. हालांकि, सरकार के मुताबिक, जिन अग्निवीरों का एक्सटेंशन हुआ है. यह नियम सिर्फ उन्हीं पर ही लागू होता है. विपक्षी पार्टियां लगातार मांग कर रही थी कि अग्निवीरों को भी विवाद की अनुमति दी जाए.

केंद्र सरकार ने अग्निवीरों को लिए बड़ी खुशखबरी दी है. हालांकि, यह खुशखबरी सिर्फ भारतीय नौसेना के अग्निवीरों को ही मिलेगी. क्योंकि अभी थलसेना और वायुसेना में कार्यरत अग्निवीरों को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है. माना जा रहा है कि जल्द ही इस पर भी फैसला लिया जाएगा.

ज्वाइन करते समय अविवाहित होना जरूरी

बता दें, मोदी सरकार ने उन सभी अग्निवीरों को हाल ही में 2 साल का एक्सटेंशन दिया है. जिनकी सेवा के 4 साल पूरे होने वाले हैं. इसके अलावा 25 प्रतिशत अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर स्थायी नियुक्त किया जाएगा. जहां तक शादी की बात है तो अग्निवीर ज्वाइन करते समय अविवाहित होना जरूरी है.

कब कर सकेंगे शादी?

नए नियमों के मुताबिक भी भर्ती होने के 4 सालों तक शादी नहीं कर पाएंगे. इसके बाद अग्निवीर शादी कर सकेंगे. जब दूसरे कार्यकाल के लिए जुड़ेंगे, तो उन्हें 4 सप्ताह की फिर शॉर्ट ट्रेनिंग से गुजरना होगा. जब ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी, तभी शादी कर पाएंगे. अग्निवीर का पहला बैच अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है. जिसके बाद 2 साल का सेवा विस्तार चुनने का ऑप्शन दिया गया है.

Exit mobile version