Vistaar NEWS

‘युवा देश के ‘डेमोग्राफिक डिविडेंड’, सही दिशा मिले तो देश को बड़ा फायदा, नहीं तो…’, मोहन भागवत का बड़ा बयान

Mohan Bhagwat in Nagpur

मोहन भागवत

RSS Chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर नागपुर स्थिति संघ मुख्यालय में ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी. देश को ऐसा राष्ट्र बनाना है, जो पूरी मानवता के लिए सार्थक योगदान दे.

मोहन भागवत ने कहा कि भारत स्वतंत्र था, स्वतंत्र है और स्वतंत्र रहेगा, लेकिन देश को सुरक्षित, समृद्ध और विश्वगुरु बनाने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना होगा. इस दौरान उन्होंने युवाओं को डेमोग्राफिक बताते हुए कहा कि अगर उन्हें सही ढंग से संभाला गया तो हमें फायदा होगा, वरना वे समाज पर बोझ बन जाएंगे.

उन्होंने कहा कि हमें अपने मूल सिद्धांतों से जुड़े रहते हुए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर हमें भारत को विश्वगुरु बनाना है तो मूल सिद्धांतों से जुड़े रहना ही होगा. हमारा राष्ट्र स्वतंत्र हो गया और यह स्वतंत्र ही रहेगा, लेकिन हमें उस राष्ट्र को सुखी, संपन्न और सुरक्षित बनाना है.

ये भी पढ़ेंः ‘तेल-गैस के नाम पर लोगों को डराया…’, US-Iran जंग के बीच पीएम मोदी का बयान

आज का दिन खुशी भरा

मोहन भागवत ने कहा स्वतंत्रता दिवस देश के लिए गर्व और खुशी भरा दिन है. 1857 से लेकर आजादी मिलने के करीब 90 वर्षों तक देश के लोगों ने अलग-अलग तरह से संघर्ष किया और बलिदान दिया. उनके त्याग और संघर्ष को हमेशा याद रखना चाहिए. यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए.

Exit mobile version