Gyanesh Kumar Shoot Remark: एसआईआर के मामले को लेकर चुनाव आयोग विवादों में है. चारों तरफ चुनाव आयोग के भीतर हुई गड़बड़ी और बिना सहमति के लिए गए फैसलों की चर्चाएं हो रही हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट जारी होने के बाद इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है. विपक्ष लगातार चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर हमलावर है. इसी बीच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान सामने आया है.
अगर एक खून माफ होता तो…- मुकेश सहनी
मुकेश सहनी ने कहा ‘चुनाव आयोग बीजेपी का आयोग बन चुका है और ज्ञानेश कुमार को मैं कहना चहात हूं कि सब दिन एक सा समय नहीं रहता.थोड़ा शर्म करो कि देश के संविधान के साथ तुम खिलवाड़ कर रहे हो. अभी अगर हमको अगर एक खून माफ होता न तो सबसे पहले ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते लेकिन हम क्या करें हम तो संविधान को मानने वाले लोग हैं.’
बंद कर दो चुनाव-मुकेश सहनी
उन्होंने कहा कि ‘2029 में राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनेगी तब सबसे पहले यही जेल जाएंगे. कोई बचाने वाला है, चुनावों पर देश के करोड़ों रुपये खर्च हो रहे है और अगर ऐसे ही जनमत को अपने पक्ष में करना है तो करा क्यों रहे है चुनाव.ये सारी चीज देश की जनता को समझने की आवश्यकता है.’
एक खून माफ होता तो मैं ज्ञानेश कुमार को गोली मार देता,- मुकेश सहनी #EC https://t.co/siOOl7PHtV
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) September 24, 2026
क्या है पूरे विवाद की जड़
दरअसल इंडियन एक्सप्रेस ने बुधवार 23 सितंबर को अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि चुनाव आयोग के अंदर सब ठीक नहीं है. SIR को लेकर दो आयुक्तों ने फैसलों पर 14 बार शिकायत कराई थी. इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ और उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. जिसने पूरे सिस्टम और प्रक्रिया को ही सवालों के घेरे में डाल दिया है. दोनों आयुक्तों का कहना था कि कुछ फैसले उनकी जानकारी या सहमति के बिना लिए गए.
ये भी पढ़ें: UP में नीतीश के बेटे निशांत की एंट्री! विधानसभा चुनाव को लेकर किस रणनीति पर कर रहे काम
