UP में नीतीश के बेटे निशांत की एंट्री! विधानसभा चुनाव को लेकर किस रणनीति पर कर रहे काम
नीतीश कुमार और निशांत कुमार
Nishant Kumar UP election strategy: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले तमाम सियासी समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं. यही वजह है कि इस बार का चुनाव काफी खा होने वाला है. इन सब के बीच अब पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार उत्तर प्रदेश की सियासी पिच पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार नीतीश कुमार सीएम योगी की मदद करेंगे. पिछले चुनाव में नीतीश ने अपने उम्मीदवार अलग उतारे थे.
नीतीश और यूपी की सियासत की चर्चा इस वजह से भी हो रही है. क्योंकि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का वाराणसी दौरा होने वाला है. उनके इसी दौरे के दौरान JDU का चुनावी कार्यक्रम भी होने वाला है.
निशांत के इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा से सटे जिलों के नेता और कार्यकर्ताओं पर फोकस रखा गया है. यही वजह है कि उनको इस कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही गई है.
कैसे योगी की मदद करेंगे नीतीश?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार जेडीयू 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. हालांकि साल 2022 के चुनाव में जितने भी उम्मीदवार पार्टी ने उतारे थे. सभी चुनाव हार गए थे. ऐसे में सबकी निगाह इस बात पर टिकी हुई हैं कि क्या इस बार नीतीश निशांत सीएम योगी की मदद करेंगे. या फिर अपनी अलग राह चुनेंगे.
नीतीश कुमार का फोकस 60 सीटों पर है. जहां जहां कुर्मी और कुशवाहा वोटरों की अच्छी खासी जमात मौजूद है. कहा ये भी जा रहा है कि नीतीश चाह रहे हैं कि यूपी में भी बीजेपी के साथ गठबंधन में रहकर चुनाव लड़े. हालांकि इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है. लेकिन निशांत के दौरे के कई संकेत माने जा रहे हैं.
बनारस की सभा में JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत कई सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे. चुनावी राजनीति में मंच से निशांत कुमार का ये सबसे पहला कार्यक्रम या सभा होगी. जिसको खास बनाने की तैयारी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: चुनाव आया तो खुल गई तिजोरी! BJP ने खर्च किए 529 करोड़, बंगाल में सबसे ज्यादा पैसा