Vistaar NEWS

9 सालों तक अमेरिका में की नौकरी, मुंबई में कलमा नहीं पढ़ा तो गार्ड पर चाकू से हमला, कितना पढ़ा-लिखा है आरोपी जुबेर अंसारी?

Mumbai attacked

मुंबई में गार्ड पर हमला

Mumbai: मुंबई में मीरा रोड के नया नगर इलाके में दो गार्डों पर हमला हो गया. हालांकि, हमलावर को पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है. अब इसकी जांच आतंकी हमले के तौर पर की जा रही है. जांच मुंबई एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने भी शुरू कर दी है. गार्डों ने दावा किया कि आरोपी ने कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया और इसके बाद चाकू से हमला कर दिया. जानें कौन है आरोपी जिसने धर्म पूछकर धारदार हथियार से हमला किया?

मुंबई में जिन दो गार्डों पर हमला हुआ. उन्होंने बताया कि आरोपी ने पहले रास्ता पूछा और फिर धर्म पूछने लगा. इसके बाद इस्लामिक कलमा पढ़ने के लिए मजबूर करने लगा. जब कलमा नहीं पढ़ सका, तो चाकू से हमला कर दिया. जब यह खबर सामने आई, तो हड़कंप मच गया. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया. इस दौरान जब आरोपी के घर की तलाशी ली, तो चौंकाने वाले खुलासे सामने आए.

अमेरिका में कर चुका है नौकरी

आरोपी जुबेर अंसारी मुंबई के कुर्ला का रहने वाला है, जो काफी पढ़ा-लिखा भी है. वह कई सालों तक अमेरिका में रहा, लेकिन नौकरी नहीं मिलने पर साल 2019 में वापस भारत लौट आया. पुलिस ने जब आरोपी जुबेर अंसारी के घर पर रेड मारी, तो उसके घर पर कुछ नोट मिले. जिसके अनुसार, आरोपी ने ISIS में शामिल होने की इच्छा जताई थी. फिलहाल, पुलिस अब यह जांच करने में लगी है कि आरोपी ने खुद से ही ऐसी वारदात को अंजाम दिया है या फिर किसी हैंडलर के संपर्क में है.

ये भी पढ़ेंः खुशियों के बीच मातम, जिस दिन बड़े भाई ने पहनी पुलिस की वर्दी, उसी दिन तिरंगे में लिपटा आया छोटे भाई का पार्थिव शरीर

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल, घायल अवस्था में गार्डों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका वोकहार्ट अस्पताल में इलाज जारी है. आरोपी की पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी है. क्योंकि आरोपी काफी पढ़ा-लिखा भी है. वह साइंस ग्रेजुएट है. काफी समय तक ऑनलाइन केमिस्ट्री की कोचिंग भी देता था, लेकिन कब और क्यों ऐसा कदम उठाने लगा. इसकी जानकारी नहीं है. पुलिस सबकुछ पूछताछ करने में जुटी है.

Exit mobile version