मुंबई एयरपोर्ट के पास बनी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर? MMRDA ने गेट पर चिपकाया नोटिस

MMRDA Notice: MMRDA ने मुंबई एयरपोर्ट के पास बनी मस्जिद हटाने के साथ ही जिम्मेदारों पर FIR की भी बात कही है. वहीं, मामले को लेकर मस्जिद पक्ष और AIMIM ने विरोध दर्ज कराया है.
Mumbai Airport

मुंबई एयरपोर्ट के पास बनी मस्जिद को गिराने का आदेश

MMRDA Notice: मुंबई महागनर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के पास बनी मस्जिद को हटाने का आदेश दिया है. MMRDA का कहना है कि यह मस्जिद अवैध है और बिना अनुमति के बनाई गई है. MMRDA ने इसे हटाने के साथ ही जिम्मेदारों पर FIR की भी बात कही है. वहीं, मामले को लेकर मस्जिद पक्ष और AIMIM ने विरोध दर्ज कराया है. मस्जिद पक्ष का कहना है कि अनुमति के बाद ही निर्माण किया गया है.

मुंबई एयरपोर्ट के बाहर बनी मस्जिद को लेकर भाजपा नेता किरीट सोमैया काफी लंबे समय से विरोध कर रहे थे. उनका आरोप है कि मस्जिद के लिए 5,000 वर्ग फिट जमीन पर बगैर अनुमति के कब्जा कर लिया जाए. भाजपा नेता ने इसे सुरक्षा के लिए खतरा बताया और कहा कि यहां 2014 से पहले कुछ भी नहीं था. यहां पहले टीन-शेड लगाकर कब्जा किया गया और फिर बाद में मस्जिद बना दिया गया.

नहीं हटाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

MMRDA ने मस्जिद को अवैध बताते हुए गेट के बाहर नोटिस भी चिपका दिया है. MMRDA का कहना है कि मस्जिद पक्ष की ओर से जो भी डॉक्यूमेंट्स जमा किए गए थे. वे पर्याप्त नहीं हैं. इसलिए हटाने का निर्देश दिया गया है. अगर एयरपोर्ट इस पर कार्रवाई नहीं करता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

AIMIM नेता ने जताई आपत्ति

मस्जिद पक्ष का कहना है कि अनुमति के बाद ही निर्माण किया गया है. इसकी जानकारी तत्कालीन एयरपोर्ट अधिकारियों को दी गई थी. फिलहाल, अभी मस्जिद पर कोई तोड़फोड़ नहीं हुई है, लेकिन नोटिस चिपका दिया गया है. वहीं, मामले को लेकर AIMIM नेता वारिस पठान ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि मामला अभी हाई कोर्ट में लंबित है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें