Vistaar NEWS

‘मुझे छोड़ दो…’, चिल्लाती रही वायुसेना अधिकारी की पत्नी, नागपुर में रेप और धर्मांतरण मामले में मुस्लिम युवक अरेस्ट, Video

Nagpur Woman Rape Blackmail Case

नागपुर में रेप और जबरन धर्मांतरण का मामला

Maulana Farar Video Viral Arrest: महाराष्ट्र के नागपुर से धर्मांतरण का मामला सामने आया है. यहां नवविवाहिता के साथ पहले तो दुष्कर्म किया गया और बाद में ब्लैकमेल करते हुए धर्मांतरण करा दिया. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है. जानें क्या है पूरा मामला.

जानकारी के अनुसार, एक 24 साल की विवाहित महिला, जो प्रापर्टी डीलिंग का काम करती है. उसके पति भारतीय वायुसेना में कार्यरत हैं. इसलिए वे शहर से बाहर रहते हैं. इस दौरान काम के बहाने महिला की मुलाकात अय्याज से हुई, जिसने बातचीत के बहाने एक होटल में बुलाया और वहां पर नशीला जूस पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं इस दौरान उसने वीडियो और फोटो भी ले लिए, ताकि आगे महिला को ब्लैकमेल किया जा सके.

दुष्कर्म कर जबरन वसूली के आरोप

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने फोटो और वीडियो के आधार पर कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने डरा-धमकाकर 3 लाख रुपए से ज्यादा पैसे भी ले लिए. मामला तब और ज्यादा बढ़ गया जब महिला ने जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया. पीड़िता के मुताबिक, धर्म परिवर्तन के नाम पर कई क्रियाएं और अनुष्ठान कराए गए, कलमा पढ़वाया गया. 31 मई को नागपुर के कलमेश्वर ले जाकर बताया कि उसका धर्मांतरण कराया दिया गया और आरोपियों ने दुष्कर्म की कोशिश की.

ये भी पढ़ेंः ‘नग्न मूर्ति को NCERT ने ढंककर छापा…’, इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप, अब सामने आई सफाई

कैसे हुआ खुलासा?

महिला के पति जब अपनी ड्यूटी के वापस घर लौटे तो उसने अपनी आपबीती सुनाई. जिसके बाद पति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन वसूली, धर्मांतरण के प्रयास और काला जादू प्रतिबंध कानून की विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, इस मामले से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अभी तीसरा फरार बताया जा रहा है. पुलिस भी हर एंगल से जांच करने में जुट गई है.

Exit mobile version