‘नग्न मूर्ति को NCERT ने ढंककर छापा…’, इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप, अब सामने आई सफाई
मूर्ति को लेकर विवाद
NCERT Dancing Girl: एनसीईआरटी के एक बार फिर से विवादों में घिरता नजर आ रहा है. संस्थान ने कक्षा नौ की कला की पाठ्यपुस्तक में मोहनजोदड़ो की प्रसिद्ध डांसिंग गर्ल की तस्वीर को ढ़क दिया है. विवाद की वजह सिंधु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध कांस्य प्रतिमा डांसिंग गर्ल की वह तस्वीर है, जिसमें मूल मूर्ति के खुले धड़ को ढककर दिखाया गया है.इस बदलाव के बाद इतिहासकारों, शिक्षाविदों और कला विशेषज्ञों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं.
करीब 4,000 साल पुरानी यह प्रतिमा मोहनजोदड़ो से मिली थी और भारतीय पुरातत्व की सबसे पहचान योग्य धरोहरों में गिनी जाती है. नई पाठ्यपुस्तक में प्रकाशित तस्वीर में मूर्ति के ऊपरी हिस्से को इस तरह छायांकित किया गया है कि वह कपड़े पहने हुए दिखाई देती है, जबकि मूल प्रतिमा में ऐसा नहीं है.
मूल सरंचना से छेड़छाड़ सही नही
इस बदलाव को लेकर आलोचकों का कहना है कि छात्रों को इतिहास और कला की वास्तविक तस्वीर दिखाने के बजाय संशोधित रूप प्रस्तुत किया जा रहा है. उनका तर्क है कि किसी ऐतिहासिक कलाकृति की मूल संरचना बदलना उसकी प्रामाणिकता पर असर डालता है और इससे विद्यार्थियों तक गलत संदेश पहुंच सकता है.
वहीं, NCERT के निदेशक ने कहा है कि तस्वीर में किए गए बदलाव के पीछे कोई विशेष कारण नहीं था. हालांकि, मामला सामने आने के बाद संस्थान ने इस पर समीक्षा करने की बात कही है.
पहले भी कई पुस्तकों में हो चुकी छपाई
दिलचस्प बात यह है कि ‘डांसिंग गर्ल’ की तस्वीर पिछले कई दशकों से NCERT की विभिन्न पुस्तकों में प्रकाशित होती रही है, लेकिन इससे पहले उसके मूल स्वरूप को इस तरह नहीं बदला गया था. इसी वजह से यह मामला अब शैक्षणिक स्वतंत्रता, ऐतिहासिक सटीकता और सांस्कृतिक प्रस्तुति को लेकर बड़ी बहस का विषय बन गया है.
ये भी पढ़ें:अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील फाइनल होने पर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?