Vistaar NEWS

नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर तैयारी तेज, बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए जारी‍ किया ‘थ्री-लाइन व्हिप’

Indian Parliament winter session

संसद

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संसद के आगामी सत्र को लेकर अपने सांसदों के लिए ‘थ्री-लाइन व्हिप’ जारी किया किया है. पार्टी ने सभी लोकसभा और राज्‍यसभा सांसदों को 16 से 18 अप्रैल 2026 तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आदेश जारी किया है. यह तीन लाइन का व्हिप पार्टी के कार्यालय सचिव शिव शक्ति नाथ बख्शी की तरफ से जारी किया गया है.

 ‘थ्री-लाइन व्हिप’ जारी करते हुए पार्टी ने साफ कहा है कि इन तीन दिनों के दौरान किसी भी सांसद को अनुपस्थित रहने की अनुमति नहीं होगी. खासतौर पर केंद्रीय मंत्रियों समेत सभी सदस्यों से सदन में लगातार उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया है. पार्टी ने व्हिप का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया है.

क्‍यों जारी किया ‘थ्री-लाइन व्हिप’

दरअसल, 16 से 18 तारीखों के दौरान संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर महत्वपूर्ण चर्चा होने वाली है. इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने अपने सभी सांसदों को एकजुट रखने के लिए यह व्‍ह‍िप जारी किया है.

बीजेपी ने अपने व्हिप में साफ कहा कि कोई छुट्टी स्वीकृत नहीं की जाएगी. इस विशेष सत्र को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है. इस बार का सदन भी काफी हंगामेदार रहने वाला है.

प्रधानमंत्री ने लिखा राजनीतिक दलों को पत्र

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को पत्र लिखकर इस विधेयक के समर्थन की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक भविष्य से जुड़ा हुआ है.

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है. उन्होंने इस विधेयक को लोकतंत्र को मजबूत करने और महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में और अधिक अवसर देने की दिशा में अहम कदम बताया है.

ये भी पढ़ें: ‘एक भी मियां नही और नाम मियांपुर’, CM योगी का बड़ा ऐलान, बोले- अब यह ‘रविंद्रनगर’ होगा

Exit mobile version