‘एक भी मियां नही और नाम मियांपुर’, CM योगी का बड़ा ऐलान, बोले- अब यह ‘रविंद्रनगर’ होगा
सीएम योगी आदित्यनाथ
UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक सभा का संबोधन कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि यहां एक भी मियां नही और नाम मियांपुर. अब यह मियांपुर नही, रविन्द्रनगर होगा. इसके साथ ही उन्होंने 331 बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित किए. जानें सीएम योगी ने क्या कहा?
सीएम योगी ने लखीमपुर खीरी में कांग्रेस की खूब आलोचना की और कहा कि गांव का नाम पहचान छिपाने के लिए मियांपुर किया गया. जब यहां एक भी मियां नही हैं, तो फिर मियांपुर नाम क्यों. अब से यह रविंद्रनगर होगा. अब यह गांव रविंद्रनगर के नाम से जाना जाएगा. रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत को राष्ट्रगान दिया. उनके ही नाम पर अब रविंद्रनगर होगा. कांग्रेस की आलोचना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने आपका वोट तो लिया लेकिन मालिकाना हक नहीं दिया. पहचान छिपाने के लिए गांव का नाम मियांपुर रख दिया. लेकिन अब से आपकी पहचान रवींद्रनाथ टैगोर से होगी.
कांग्रेस ने आपका अधिकार तो लिया ही और पहचान छुपाने के लिए गांव का नाम भी मियांपुर रख दिया…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 11, 2026
अब ये मियांपुर नहीं, गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर जी के नाम पर रवीन्द्र नगर होगा… pic.twitter.com/O4gdPs5PEh
इस दौरान सीएम योगी ने कहा, हम एकजुट होने का आह्वान करते हैं. समाजवादी पार्टी ‘देश के तोड़क’ जिन्ना का महिमामंडन करती है. जातीय विभाजन से सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का पाप करती है. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार को लेकर सीएम योगी ने सपा, कांग्रेस और टीएमसी को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं, सिखों की हत्या पर कांग्रेस, सपा, टीएमसी के मुंह सिल जाते हैं. हिंदुओं, सिखों, जैनों की संपत्ति पर कब्जों पर बोलने में चुप्पी साध लेते हैं.
ये भी पढ़ेंः US-Iran सीजफायर के बाद होर्मुज के निकला पहला LPG टैंकर ‘जग विक्रम’, रसोई गैस की किल्लत से मिलेगा छुटकारा!
पाकिस्तान को बताया पापी
सीएम योगी ने इस दौरान पाकिस्तान को पापी बताते हुए कहा कि वह अपने कर्मों से पहले भारत का विभाजन किया. इसके बाद पाकिस्तान के भी टुकड़े हुए हैं. अभी और टुकड़े होने का इंतजार भी करिए. पाकिस्तान कई टुकड़ों में बंटने वाला है.