Vistaar NEWS

नीट पेपर लीक के बाद NTA में बड़ा फेरबदल, 4 अधिकारियों की हुई नियुक्ति, मिली ये जिम्मेदारी

NTA

NTA मुख्यालय

नीट पेपर लीक विवाद के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए बड़े सुधारों की घोषणा की है. इस पर एनटीए ने कार्य शुरू करते हुए चार वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. इनमें दो अधिकारी संयुक्त सचिव स्तर के और दो निदेशक स्तर के हैं. साथ ही संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के रूप में जिम्मेदारी दी जाएगी.

इतना ही नहीं एनटीए ने तीन बड़े विशेषज्ञ पदों के लिए भी भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. इनमें चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO), चीफ फाइनेंस ऑफिसर (CFO) और जनरल मैनेजर-ह्यूमन रिसोर्स (GM-HR) शामिल हैं. इन सभी पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन की अंतिम तारीख नोटिफिकेशन जारी होने के 15 दिन बाद तक रखी गई है.

इन पदों पर भर्ती होने वाले विशेषज्ञों को भी अलग-अलग जिम्मेदारी संभालनी होगी. चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर की भूमिका पूरी तरह तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की होगी. इसमें भी कई तरह की अलग व्यवस्थाएं शामिल हैं. जैसे-डिजिटल एग्जाम सिस्टम, प्रश्नपत्र सुरक्षा, साइबर सिक्योरिटी, बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन

चीफ फाइनेंस ऑफिसर (CFO)

परीक्षा से जुड़े वित्तीय प्रबंधन, लेखा व्यवस्था और ऑडिट संबंधी कार्यों को संभालने की जिम्मेदारी चीफ फाइनेंस ऑफिसर की होगी.

जनरल मैनेजर-ह्यूमन रिसोर्स (GM-HR)

जनरल मैनेजर-एचआर एजेंसी के कर्मचारियों, ट्रेनिंग, मानव संसाधन नीति और कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने का काम देखेंगे.

ये भी पढ़ेंः बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक खत्म, अमित शाह बोले- नक्सलमुक्त भारत पर हुई चर्चा, पूर्व की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Exit mobile version