‘जो हो सका मैंने बिहार के लिए किया, अब…’, आखिरी कैबिनेट बैठक में भावुक हुए नीतीश, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
नीतीश कुमार
Bihar Cabinet: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को कैबिनेट की आखिरी बैठक के दौरान भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि मुझसे बिहार के लिए जितना हो सका, हमने किया. अब नई सरकार को भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा. कैबिनेट बैठक के दौरान उन्होंने करीब 6 मिनट का संबोधन दिया, जिसमें अपने पहले कार्यकाल से लेकर अब तक के कार्यकाल का जिक्र करते हुए भावुक हो गए. जानें नीतीश कुमार ने क्या कहा?
सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन के दौरान बिहार सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं और विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते वर्षों में बिहार को विकास की नई दिशा देने की कोशिश की गई और आगे भी राज्य की प्रगति का सिलसिला जारी रहना चाहिए. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी बिहार में विकास की योजनाएं निरंतर चलती रहेंगी.
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 14, 2026
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, उन्होंने 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली थी।
(सोर्स: CMO) pic.twitter.com/Nk25TByxnk
संबोधन के दौरान भावुक हुए नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने इस दौरान नई सरकार को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता के हित में काम होता रहना चाहिए. आज नीतीश सरकार की कैबिनेट का आखिरी दिन है. इस मौके पर वे भावुक नजर आए. कैबिनेट बैठक में सभी मंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नीतीश कुमार की बातों को ध्यान से सुना.
ये भी पढ़ेंः नोएडा में फिर बवाल, कर्मचारियों ने की पत्थरबाजी-तोड़फोड़, यूपी के मंत्री बोले- हो सकता है PAK कनेक्शन
आज नीतीश कुमार सीएम पद से देंगे इस्तीफा
नीतीश कुमार की यह बैठक आज मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे रखी गई थी. बैठक के बाद नीतीश कुमार अपने आवास लौट गए. हालांकि, बैठक के बाद प्रेसवार्ता भी होने वाली थी, जिसे नीतीश कुमार ने रद्द कर दिया. बैठक के बाद आज दोपहर करीब 3:15 बजे नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. यानी अब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. जल्द ही बिहार सरकार की नई कार्यकारिणी का गणन किया जाएगा.