Noida Protest: नोएडा में फिर बवाल, कर्मचारियों ने की पत्थरबाजी-तोड़फोड़, यूपी के मंत्री बोले- हो सकता है PAK कनेक्शन

Noida Protest: नोएडा में मंगलवार को भी सेक्टर 80 और 64 में पथराव और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है. फिलहाल, इलाके में शांति का माहौल बना रहे, इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
Noida Employees Protest

नोडया में फिर बवाल

Noida Protest: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को निजी कंपनी के कर्मचारियों ने उग्र प्रदर्शन किया. इस दौरान कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और तोड़फोड़ की. हालांकि प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए स्थिति को काबू में किया और देर रात सीएम योगी ने भी न्यूनतम सैलरी बढ़ाने का आदेश जारी किया. लेकिन निजी कर्मचारियों के अंदर की आग अभी बुझी नहीं है. मंगलवार को भी सेक्टर 80 और 64 में पथराव और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है. फिलहाल, इलाके में शांति का माहौल बना रहे, इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

दरअसल, नोएडा फेज- 2 में पिछले कई दिनों से सैलरी बढ़ाने को लेकर प्रोटेस्ट जारी है. लेकिन सोमवार को प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी उग्र हो गए. इस दौरान कई इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया. प्रदर्शनकारी 20 हजार की सैलरी की मांग पर अभी भी अड़े हुए हैं. इसी बीच यूपी सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने बड़ा बयान दिया है.

यूपी सरकार ने मंत्री ने बताया पाकिस्तान कनेक्शन

नोएडा में हुए बवाल को लेकर यूपी सरकार के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर देश विरोधी ताकतें इस तरह के षड्यंत्र रच रही हैं. मंत्री ने आरोप लगाया कि इस मामले का पाकिस्तान कनेक्शन हो सकता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हाल ही में मेरठ और नोएडा से चार संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी हुई थी जो पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े हुए थे. ऐसे में प्रदेश में अस्थिरता फैलाने के लिए बाहरी ताकतें सक्रिय हो सकती हैं. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक टकराव और तेज हो गया है.

ये भी पढे़ंः सबको भोजन लेना होगा या किसी को नहीं मिलेगा, रेलवे ने ट्रेन में खाने को लेकर बदला नियम

मंगलवार को सेक्टर 80 और 64 में तोड़फोड़

सोमवार को उग्र प्रदर्शन के बाद अब मंगलवार को भी सेक्टर 80 और 64 में तोड़फोड़ की गई. पुलिस हालात को काबू करने की कोशिश में जुटी है. पुलिस के अनुसार, सोमवार से लेकर अब तक करीब 350 से ज्यादा लोगों को हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सोमवार को हुए जोरदार प्रदर्शन को लेकर पुलिस का दावा है कि कर्मचारियों के प्रदर्शन बंद करने के बाद कुछ ‘बाहरी’ लोगों ने अशांति फैलाने की कोशिश की. इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 7 एफआईआर दर्ज की हैं और कई लोगों को हिरासत में भी लिया है. फिलहाल, कार्रवाई जारी है.

ज़रूर पढ़ें