Nitish Kumar Oath: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शुक्रवार, दोपहर करीब सवा 12 बजे राज्यसभा के सांसद पद की शपथ ली. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें सदस्यता दिलाई. अब नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री पद की कुर्सी छोड़ देंगे. उनकी जगह पर सीएम किसे बनाया जाएगा, फिलहाल अभी यह तय नहीं हो पाया है. नए सीएम के नाम पर मंथन करने के लिए दिल्ली में बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई है. इसी बैठक में तय होने की संभावना है कि आखिर बिहार की सत्ता कौन संभालेगा.
नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने क्या कहा?
#watch दिल्ली: नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, “नीतीश कुमार भारत में एक ‘मानक’ की तरह हैं। मैं उन्हें 40 सालों से जानता हूं… मुझे लगता है कि यह उनके जीवन का चौथा अध्याय है। वह पहले कभी राज्यसभा के सदस्य नहीं रहे थे।… pic.twitter.com/Cx1ll2ouM2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2026
केंद्रीय मंत्री और NDA के राज्यसभा सांसद राम नाथ ठाकुर ने कहा, “नेता ने जो निर्णय लिया है, वह सर्वोपरि है. नीतीश कुमार ने 20 सालों में बिजली, रोड और अस्पतालों के लिए बहुत काम किया. उन्होंने बिहार की दशा और दिशा बदल दी है.”
#watch दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और NDA के राज्यसभा सांसद राम नाथ ठाकुर ने कहा, “… नेता ने जो निर्णय लिया है, वह सर्वोपरि है… नीतीश कुमार ने 20 सालों में बिजली, रोड और अस्पतालों के लिए बहुत काम किया। उन्होंने बिहार की दशा और दिशा बदल दी है।” pic.twitter.com/PeHjymnSTY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2026
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली. उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.
नीतीश कुमार पहली बार बने राज्यसभा सांसद
#watch | Nitish Kumar takes oath as a Member of the Rajya Sabha.
— ANI (@ANI) April 10, 2026
(Video Source: Sansad TV/YouTube) pic.twitter.com/ZFbf761Wrm
संसद भवन पहुंचे नीतीश कुमार
बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बिना पत्ता नहीं हिल सकता है.
#watch बिहार JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर कहा, “बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के बिना पत्ता नहीं हिल सकता है। नीतीश कुमार जो चाहते हैं वही होता है नीतीश कुमार के हिसाब से ही बिहार की राजनीति आगे चलेगी और इसमें जल्दबाजी… pic.twitter.com/AN1jZduO3W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2026
बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार सीएम फेस पर कहा, “मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसको NDA विधायक दल का नेता चुना जाएगा. एक दल की बात नहीं है, 5 दलों की बात है. 5 दलों के विधायक बैठेंगे फिर उस पर अलग-अलग दल के प्रस्ताव होंगे. उसमें जो निर्णय होगा वो नेता चुने जाएंगे. वही सीएम होगा.”
#watch दिल्ली: बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार सीएम फेस पर कहा, ” मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसको NDA विधायक दल का नेता चुना जाएगा। तो अब कुछ दिन की बात है आप इंतजार कर लीजिए। एक दल की बात नहीं है 5 दलों की बात है 5 दलों के विधायक बैठेंगे फिर उस पर अलग-अलग दल के प्रस्ताव… pic.twitter.com/r4PGWBC0Yp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2026
आज दोपहर करीब सवा 12 बजे नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेंगे.
नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इसको लेकर आज दिल्ली में मंथन होगा.
