‘चलिए एक-एक चीज का हिसाब बताइए…’, बिना सूचना के ड‍िप्‍टी सीएम के आवास पर पहुंचे नीतीश, मांग लिया पूरा लेखा-जोखा

Nitish Deputy CM Visit: बिहार में अचानक बढ़ी राजनीतिक गतिविधियों ने सियासी चर्चाओं को तेज कर दिया है. नीतीश कुमार ने ड‍िप्‍टी सीएम व‍िजय कुमार चौधरी से कामकाज को लेकर रिपोर्ट मांगी है.
नीतीश कुमार

नीतीश कुमार

Nitish Kumar Visit Deputy CM Residence: बिहार की सियासत में गुरुवार को उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब जेडीयू के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास पहुंच गए. इस मुलाकात की पहले से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं थी, इसलिए राजनीतिक गलियारों में इसे बेहद अहम माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच सरकार के कामकाज, प्रशासनिक समीक्षा और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर लंबी बातचीत हुई.

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने विभागीय कामकाज की प्रगति पर विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों की सक्रियता को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने शासन व्यवस्था में तेजी लाने और योजनाओं की निगरानी मजबूत करने पर जोर दिया.

विजय कुमार चौधरी को जेडीयू में नीतीश कुमार का करीबी और भरोसेमंद नेता माना जाता है, इसलिए यह मुलाकात राजनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

नीतीश ने मांगी ड‍िप्‍टी सीएम से रिपोर्ट

कहा ये भी जा रहा है कि नीतीश ने विजय चौधरी से अब तक के कामों के बारे में जानकारी भी ली है. उन्‍होंने सख्त लहजे में कहा कि चलिए बताइये अब तक क्‍या क्‍या काम हुआ है. नीतीश कुमार ने विजय कुमार से शाम को मिलकर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश देते हुए कहा कि शाम में आइए, एक-एक चीज बताइए कि क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है. नीतीश का यह बयान इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि उन्‍होंने सरकार गठन के दौरान ही कहा था कि उनका दिल्ली से ज्यादा पटना में ही दखल रहेगा और पूरे कामकाज पर वे खुद ही नजर रखेंगे.

दिल्‍ली रवाना हुए सम्राट

इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना हो गए. उनके दौरे को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. माना जा रहा है कि वे बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं. बिहार सरकार से जुड़े कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा भी हो सकती है. हाल के दिनों में बिहार में कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक समीकरणों को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है, ऐसे में सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा खास माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें:बिहार MLC चुनाव 2026: NDA में सीट शेयरिंग पर मंथन तेज, सम्राट-दीपक के साथ निशांत कुमार के नाम की चर्चा

ज़रूर पढ़ें