‘सम्राट चौधरी सिर्फ BJP की पसंद नहीं, नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी…,’ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बड़ा बयान, Video
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के एक बयान ने बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया. उन्होंने शनिवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है. ललन सिंह ने कहा, बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भारतीय जनता पार्टी की पसंद नहीं हैं, बल्कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार के खुद के चुने गए उत्तराधिकारी हैं. केंद्रीय मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने सार्वजनिक मंच से सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी बताया है. उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. जानें ललन सिंह ने क्या कहा?
नीतीश कुमार जी ने (CM की कुर्सी) छोड़ने का फैसला किया तो अपना उत्तराधिकारी भी उन्होंने ही तय किया कि सम्राट चौधरी मेरा उत्तराधिकारी होगा और सम्राट चौधरी के हाथ में उन्होंने दिया (CM की कुर्सी) – ललन सिंह,केंद्रीय मंत्री(भारत सरकार)@LalanSingh_1 #SamratChoudhary pic.twitter.com/G100lmH6zY
— SOURAV RAJ (@souravreporter2) May 16, 2026
क्या बोले ललन सिंह?
ललन सिंह ने सम्राट चौधरी को लेकर शनिवार को लखीसराय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बयान दिया. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार जी ने जब सीएम पद छोड़ने का फैसला किया तो अपना उत्तराधिकारी भी उन्होंने ही तय किया कि सम्राट चौधरी जी उनके उत्तराधिकारी होंगे. सम्राट चौधरी ने संकल्प लिया है कि नीतीश कुमार जी ने जो रास्ता दिखाया है उसी रास्ते पर आगे चलकर हम विकसित बिहार बनाने का काम करेंगे.’
ये भी पढ़ेंः नीदरलैंड में भी ‘झालमुड़ी का जलवा’, पीएम मोदी ने बंगाल-असम की जीत का जिक्र करते हुए कही बड़ी बात
बता दें, ललन सिंह से पहले डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने भी एक बार सार्वजनिक मंच से ही इशारा किया था कि सम्राट चौधरी पर नीतीश कुमार का आशीर्वाद है. लेकिन अब ललन सिंह ने तो उत्तराधिकारी ही घोषित कर दिया. ललन सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं और बिकसित बिहार के विजन को साकार करने का संकल्प लिया है. फिलहाल, ललन सिंह का यह बयान सुर्खियों में बना हुआ है.