Vistaar NEWS

शादी में करोड़ों खर्च, लेकिन फॉर्च्यूनर की चाहत ने ले ली जान, 14 महीने बाद छत से कूदी दीपिका, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Noida Deepika Death Case

मृतका दीपिका (फाइल फोटो)

Husband And Father Arrested: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी. नवविवाहिता की शादी करीब 14 महीने पहले हुई थी. जिसमें करोड़ों रुपए खर्च हुए. आरोप है कि नवविवाहिता को ससुराल में काफी परेशान किया गया और दहेज की लगातार मांग की गई, जिससे परेशान होकर उसने छत से कूदकर जान दे दी. जबकि मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था. शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए, इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों की मांगें खत्म नहीं हुईं. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दीपिका के पिता ने आरोपी पति के एनकाउंटर की मांग की है.

ग्रेटर नोएडा की इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया. मृतका दीपिका मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के कुड़ी खेड़ा की रहने वाली है, लेकिन वह थाना ईकोटेक-3 के जलालपुर में रहती थी. दीपिका की शादी करीब 14 महीने पहले जलपुरा निवासी ऋतिक के साथ हुई है. परिजनों के मुताबिक, शादी काफी धूम-धाम से हुई, जिसमें करोड़ों रुपए खर्च हुए. शादी के शुरुआती दिनों तक तो सबकुछ ठीक ठाक रहा लेकिन कुछ ही दिनों बाद दीपिका पर इतना दबाव बनाया गया कि उसने जान दे दी.

ससुरालवालों पर परिजनों ने प्रताड़ना का लगाया आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था. ससुराल वाले मारते-पीटते थे. जिसकी वजह दीपिका हमेशा परेशान रहती थी. कई बार ससुरालवालों की शिकायत की, लेकिन समाज और रिश्तों को देखते हुए हमेशा समझाने की कोशिश कर शांत करा देते थे. लेकिन किसी को भी इसका अंदाजा नहीं था कि एक दिन ऐसा भी आएगा कि शिकायत करते-करते खुद को ही खत्म कर लेगी.

ये भी पढे़ंः बंगाल में महिलाओं को फ्री बस के साथ मिलेंगे 3000 रुपए, शुभेंदु कैबिनेट का ऐलान

पति और ससुर गिरफ्तार

बता दें, दीपिका ने छत से कूदकर जान दे दी. यह खबर सुनते ही हड़कंप मच गया. परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल था. मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है. पुलिस भी अब मामला दर्ज कर जांच करने में जुट गई है कि घटना से पहले क्या हुआ? मोबाइल कॉल डिटेल, बातचीत और अन्य डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है. फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने दीपिका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.

Exit mobile version