PoK में हुई बर्बरता पर भारत सख्‍त, पाकिस्‍तान को लगाई फटकार कहा- कश्मीरियों के दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाए

Pakistan Occupied Kashmir: पाकिस्तान के हिस्से वाले कश्मीर में इन दिनों बवाल मचा हुआ है. हिंसा के कारण कई लोगों की जान गई है. इस पूरे घटनाक्रम पर भारत ने भी सख्त रुख अख्‍त‍ियार किया है. इसके साथ ही पाकिस्तान को जमकर फटकार भी लगाई है.
सुलग उठा PoK

सुलग उठा PoK

Muzaffarabad Protest: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई और कई लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान को तीखे शब्दों में घेरा है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि वहां कश्मीरियों के खिलाफ जिस तरह की हिंसा हुई है, वह बेहद चिंताजनक है और इसके लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.

भारत ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान अपनी प्रशासनिक विफलताओं और स्थानीय लोगों की नाराजगी को दबाने के लिए बल प्रयोग का सहारा ले रहा है.

200 से ज्‍यादा लोग हुए घायल

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के रावलकोट क्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अंधाधुंध फायरिंग की है. इस फायरिंग में 30 से ज्यादा लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.

पूरे मामले पर नई दिल्‍ली ने क्‍या कहा?

नई दिल्ली का कहना है कि PoK और गिलगित-बाल्टिस्तान के लोगों को लंबे समय से राजनीतिक अधिकारों, विकास और बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है, जिसके कारण वहां असंतोष लगातार बढ़ रहा है.

रिपोर्टों के अनुसार, हाल के दिनों में PoK में हुए टकराव और सुरक्षाबलों की कार्रवाई में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. इस घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और विरोध प्रदर्शन भी तेज हो गए हैं.

विदेश मंत्रालय की पाकिस्तान को समझाइश

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी इन घटनाओं पर ध्यान देना चाहिए और पाकिस्तान से मानवाधिकारों के सम्मान तथा स्थानीय लोगों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार की मांग करनी चाहिए. भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आवाज को बलपूर्वक दबाने की कोशिशें अब दुनिया के सामने उजागर हो रही हैं.

इस बीच, PoK में हुई हिंसा को लेकर विदेशों में भी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. लंदन में पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन हुए और कुछ ब्रिटिश सांसदों ने भी मामले पर चिंता जताई है. 

ये भी पढ़ें:जोजिला सुरंग का ‘ब्रेकथ्रू’ ब्लास्ट पूरा, 365 दिन खुलेगा कश्मीर-लद्दाख का रास्‍ता! क्‍या होगा फायद?

ज़रूर पढ़ें