Parliament Ram Mandir Chadhava Protest: राम मंदिर अयोध्या चढ़ावा चोरी का मामला अब संसद पहुंच गया है. विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद परिसर में ही चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर नाटक के माध्यम से विरोध दर्ज कराया. जिसमें पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव साधु के वेश में और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चढ़ावा चढ़ाते देखे गए. इस दौरान विपक्ष के कई सांसद मौजूद रहे.
संसद परिसर में विपक्षी सांसदों के नाटकीय विरोध का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसने लोगों का ध्यान भी आकर्षित किया है. इस दौरान दिखाई देता है कि पप्पू यादव साधु के वेश में दान पेटी रखकर बैठे हैं. जिसमें राहुल गांधी आकर कुछ पैसे डालते हैं, तो पप्पू यादव दानपेटी लेकर भाग जाते हैं. इस दौरान विपक्षी सांसद चोर-चोर के नारे लगाने लगते हैं.
#WATCH | Delhi | Monsoon Session of the Parliament | Opposition MPs stage a protest over the issue of alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement pic.twitter.com/W3netnDNPI
— ANI (@ANI) July 31, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो
विपक्षी सांसदों का कहना है कि यह प्रदर्शन कथित चढ़ावा चोरी और कई मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने के लिए किया गया था. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी हुई. पेपर लीक मामले को लेकर सांसदों ने अमित शाह सदन में आओ, जवाब दो, चढ़ावा चोरी और पेपर चोरी नहीं चलेगी. जैसे नारे लगाए. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ेंः ‘US ने दिया पेटेंट, विपक्ष के दिमाग में गोबर…’, गोमूत्र विवाद पर राज्यसभा में गरजे सुधांशु त्रिवेदी
लोकसभा स्पीकर ने जताई नाराजगी
विपक्षी सांसदों के इस रवैया को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने नाराजगी जताई है और कहा कि संसद और उसके परिसर की गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है. चाहे कोई भी हो संसद परिसर में वेश बदलकर आने से बचें और संसदीय मर्यादा का पालन करें. वहीं विपक्षी सांसदों का कहना है कि हम मुद्दों को लेकर सरकार से सवाल पूछते रहेंगे.
