Anti Paper Leak Bill Debate: आज मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं. सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी. इस दौरान ‘एंटी-पेपर लीक बिल’ पर चर्चा होगी. इस बिल को लेकर पिछले कई दिनों से हंगामा देखने को मिल रहा है. सोमवार को लोकसभा में पेपर लीक बिल पेश हो गया है. आज मंगलवार को लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चर्चा की सहमति बनी है.
आज राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी MSME बिल पेश करेंगे. वहीं लोक सभा में पेपर लीक बिल पर दो बजे से चर्चा होने की संभावना है. चर्चा है कि पीएम मोदी भी पेपर लीकर के मुद्दे पर बोल सकते हैं.
गांधी परिवार भारतीय परंपरा नहीं समझता
अनुराग ठाकुर ने कहा – परीक्षा तंत्र को प्रूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं. हम नया सिस्टम तैयार करने जा रहे हैं. जिन लोगों ने पेपर लीक किया वे जेल में सड़ रहे हैं. पेपर लीक माफिया को खत्म करेंगे. ये आतंकवाद से कम नहीं है. प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुकर्मों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही हैं. गांधी परिवार भारतीय परंपरा नहीं समझता है.
लोकसभा में हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पेपर लीक का इलाज हम करेंगे. हम कांग्रेस की तरह दिखावा नहीं करते हैं.
प्रियंका गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- उनको अपने बयानों को प्रमाणित करना चाहिए था. फैलाई जा रही गलत सूचना के संबंध में कार्रवाई की जानी चाहिए. क्या कोई कुछ भी कह सकता है और इससे बच सकता है?… मैं इन आरोपों का खंडन करता हूं. उन्हें निष्कासित किया जाना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए.
प्रियंका गांधी ने कहा- इस सरकार ने रोजगार पैदा करने वाले सभी सेक्टर को लगातार कमज़ोर किया है.
#watch दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “इस सरकार ने रोजगार पैदा करने वाले सभी सेक्टर को लगातार कमज़ोर किया है। परीक्षा प्रणाली ही फेल हो गई है। पिछले दशक में 152 बार पेपर लीक हुए हैं। करोड़ों छात्र इससे प्रभावित हुए हैं लेकिन एक भी दोषी या पेपर लीक… pic.twitter.com/gejiWc9Nft
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026
लोकसभा में प्रियंका ने सरकार को घेरा
प्रियंका गांधी ने कहा- जनता हमसे जवाबदेही मांगती है. जब बच्चे प्रोटेस्ट कर रहे थे तो लाठीचार्ज की क्या जरूरत थी. सरकार देश के नौजवानों से क्यों डरती है. युवाओं की आवाज से क्यों डरती है. लाठीचार्ज और पैलेट गन का इस्तेमाल क्यों किया गया? पीएम और गृह मंत्री को सदन में इसका जवाब देना चाहिए.
गिरिराज सिंह ने कहा- युवाओं ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी जैसे नेताओं को नकार दिया क्योंकि उनके पास संवेदना नहीं रही. वहीं, छात्र सीधे सरकार के संपर्क किए और सरकार ने भी सीधे उनसे बात की. उनकी विश्वसनीयता इतनी ज़्यादा गिर गई है कि प्रदर्शनकारियों ने उनसे सलाह-मशविरा तक नहीं किया इसलिए वे दूसरो पर आरोप लगा रहे हैं.
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा-हम इस बिल का समर्थन करते हैं. लेकिन मैं शुरू से ही यह साफ़ कर देना चाहता हूं कि सिर्फ़ इसलिए कि हम इस बिल और संशोधन का समर्थन करते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि सरकार हमसे उन लोगों की तारीफ़ करने की उम्मीद करे जिन्होंने दुनिया में आग लगाई हो, और फिर वे बस पानी की एक बाल्टी लेकर आ जाएं.
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा- जितेंद्र सिंह को बोलने से पहले पूरा इतिहास जान लेना चाहिए वो लोकसभा में गलत बयानी कर रहे हैं.
यूपी में पेपर लीक हो रहा- अखिलेश
अखिलेश ने कहा- 20 परीक्षाएं लीक हो गईं. कोर्ट जाना पड़ा, इसके बाद परीक्षाएं रद्द हुईं. यूपी टीईटी का तीन बार पेपर लीक हुआ. सपा प्रमुख ने कहा कि जहां से प्रधानमंत्री चुनकर आते हैं, उस यूपी में भी पेपर लीक हो रहा है. हमें आउटसोर्सिंग से डर लगता है, कहीं ऐसा न हो कि पूरी सरकार आउटसोर्स हो जाए. हमें पता होना चाहिए कि वो कौन लोग थे, जो एनटीए में बैठकर घोटाला कर रहे थे.
पेपर लीक पर अखिलेश ने सरकार को घेरा
खिलेश यादव ने कहा- पहला आंदोलन देखा, जिसमें बच्चों के मां-बाप ने कहा कि जाओ, आंदोलन करो. अगर यह गलत बात है, तो गृह मंत्री को लाइए, वे सब साफ कर देते हैं. जो लोग चढ़ावा नहीं बचा सके, वो लोग पेपर लीक कैसे बचा पाएंगे.
दुखी मन से मैं केंद्र सरकार से आग्रह करता हूं कि वह असम के लोगों के लिए एक विशेष पैकेज देंः कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई
पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया- गोगोई
गोगोई ने सरकार को घेरते हुए कहा कि छात्रों पर पुलिस ने पैलेट गन चलाई, छात्रों पर हमले का आदेश किसका था, हम गृह मंत्री से जवाब चाहते हैं.
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा- यह देश की जनता के साथ धोखा है. जिस मुद्दे में अब कुछ नहीं बचा है, प्रधानमंत्री ने जो कदम उठाए, उससे छात्र खुश हैं…अब विपक्ष सदन को चलने नहीं दे रहा है.
20 तारीख को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पुलिस के पूरे बर्ताव का मुद्दा भी उठाया जाएगाः सांसद डिंपल यादव
#watch दिल्ली: पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “विपक्ष शुरू से ही इस पर चर्चा की मांग कर रहा था। यह अच्छी बात है कि चर्चा हो रही है क्योंकि सभी मुद्दे उठाए जाएंगे। मुझे लगता है कि 20 तारीख को छात्रों पर हुए… pic.twitter.com/kLLKHmuFw7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026
गौरव गोगोई ने सरकार को घेरा
संजीव मुखिया 11 महीने फरार था और उसे मास्टरमाइंड कहा जाता था. गिरफ्तारी के बाद उसे बेल मिल गई. एक दूसरे व्यक्ति अमित कुमार बरुआ, अमित कुमार सिंह को बेल मिली. गोगोई ने कहा कि ये कानून उस समय भी विफल था, जिस मंशा से आज ला रहे हैं आज भी विफल होगा. ये कानून आपकी विफलता का स्मारक है.
राजीव शुक्ला ने एंटी पेपर लीक विधेयक पर कहा- चर्चा के लिए विपक्ष तैयार है. हमने 1-2 मांगे रखी थीं. विपक्ष सहयोग कर रहा है. अगर यह बिल आता है तो चर्चा के लिए सभी लोग तैयार हैं. सभी लोग अपनी बात रखेंगे. सभी चाहते हैं कि शिक्षा प्रणाली ठीक हो और जो भ्रष्टाचार चल रहा है वह खत्म हो.
जितेंद्र सिंह ने कहा- यह बिल, जिसे कल पेश किया गया था, असल में पहले वाले बिल – पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स प्रिवेंशन ऑफ़ अनफेयर मीन्स एक्ट 2024 – में एक संशोधन है, जिसे भी इसी सरकार ने पेश किया था. न सिर्फ़ पेश किया था बल्कि यह शायद आज़ाद भारत के इतिहास में अपनी तरह का पहला बिल था. पहले वाला बिल और आज का संशोधन, एक तरह से, देश के छात्रों और युवाओं के कल्याण की रक्षा के लिए इस सरकार की गहरी प्रतिबद्धता को फिर से पुष्ट करते हैं. यह प्रधानमंत्री मोदी के उस संकल्प को भी दोहराता है कि ‘भारत माता’ के बच्चों के भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा. इसलिए, इस बिल को एक तरह से भारतीय संसद के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने वाला कानून कहा जा सकता है.
चर्चा के दौरान जितेंद्र सिंह ने गिनाए कांग्रेस काल के पेपर लीक
एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में चर्चा, रिजिजू बोले- हम 10 घंटे बहस के लिए तैयार
एक सुरक्षाकर्मी छात्रों के पीछे AK-47 लेकर भाग रहा है तो यह चिंता का विषय हैः कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी
#watch दिल्ली: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “20 जुलाई 2026 को जिस तरह लाठी डंडे चलाए गए और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था और एक वीडियो भी वायरल हुई थी जहां एक सुरक्षाकर्मी छात्रों के पीछे AK-47 लेकर भाग रहा है तो यह चिंता का विषय है। भारत का संविधान हर व्यक्ति को यह हक… pic.twitter.com/GvmlI8gevn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026
बागी TMC सांसद और NCPI नेता सायनी घोष ने कहा, देश के युवा और छात्र देश का गौरव हैं, और जिस तरह से वे आगे आए और पेपर लीक व NEET का मुद्दा उठाया, उससे उन्होंने पूरे देश को यह संदेश दिया है कि भारत में लोकतंत्र जीवित है और सरकार भी आगे आई है. सरकार को भी यह बिल लाने का मौका मिला.
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी सांसदों के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के दौरान 20 से ज़्यादा बार पेपर लीक हुए हैं.
कांग्रेस के 5 नेता (राहुल गांधी, शशि थरूर, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी और गौरव गोगोई ) संसद में पेपर लीक पर पर चर्चा करेंगे.
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग करते हुए भाजपा सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.
अब देश में माहौल बदल गया है. अब हिंदू-मुस्लिम नहीं चलेगाः कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
#watch दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “… अब देश में माहौल बदल गया है। अब हिंदू-मुस्लिम नहीं चलेगा। जेन-ज़ी को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर आप समझा नहीं सकते हैं। यह नई पीढ़ी है और इनोवेटिव लोग हैं। इन्होंने जंतर-मंतर पर कितनी इनोवेशन की है, वह सभी ने देखा है।” pic.twitter.com/8p1S3gTKH8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026
संसद में NDA संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक शुरू. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेता बैठक में शामिल हुए.
दिल्ली: संसद में NDA संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक शुरू हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेता बैठक में शामिल हुए।
(राहुल सिंह की ANI तस्वीरें) pic.twitter.com/AOgSa9etka
बागी TMC सांसद और NCPI नेता काकोली घोष, शताब्दी रॉय, सायनी घोष, भाजपा सांसद सुष्मिता देव और अन्य NDA संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे.
#watch | Delhi: Rebel TMC MPs and NCPI leaders Kakoli Ghosh, Shatabdi Roy, Saayoni Ghosh, BJP MP Sushmita Dev and others arrive at the Parliament to attend the NDA Parliamentary Party’s ‘Mangal Milan’ meeting. pic.twitter.com/fE0ln00IOZ
— ANI (@ANI) July 28, 2026
