Delimitation Bill: संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा. इससे पहले सरकार ने परिसीमन विधेयक के तहत लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने का फार्मूला तैयार किया है. सरकार बिल के समर्थन में विपक्षी दलों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है. डीएमके-आरजेडी के बाद अब शरद पवार की पार्टी ने भी साफ कर दिया कि वह इस बिल के समर्थन में हैं. मतलब यह कि उनकी पार्टी के सांसद बिल के समर्थन में ही वोट करेंगे.
एनसीपी शरद पवार गुट की नेता सुप्रिया सुले पहले ही कहा था कि वह इस बिल पर बातचीत के बाद फैसला लेंगी. इसके बाद उन्होंने इंडिया गठबंधन की बैठक में जाने से भी इनकार कर दिया था. तभी से कयास लगाए जाने लगे थे कि उनकी पार्टी इस बिल का समर्थन कर सकती है. हुआ भी ठीक वैसा ही है शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने परिसीमन बिल को सपोर्ट किया है. शरद पवार गुट के जितेंद्र आव्हाड में इस बारे में जानकारी दी है. आव्हाड महाराष्ट्र की मुंब्रा-कलवा सीट से विधायक हैं.
शरद पवार से टच में थे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले करीब 2 महीनों से लगातार शरद पवार से टच में थे. जब स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसके बाद उन्होंने खुद ही कॉल कर उनसे हालचाल जाना था. इस दौरान उन्होंने सलाह दी थी कि साथ आ जाइए. यानी कि उनकी पार्टी को एनडीए में शामिल कर दीजिए. पीएम ने कहा था कि सुप्रिया का भविष्य काफी शानदार है. इसके बाद से ही अटकलें थी कि एनसीपी एनडीए के साथ जा सकती है. ये तो नहीं हुआ लेकिन परिसीमन बिल पर शरद पवार ने एनडीए के साथ जाने का फैसला किया है.
खबर अपडेट की जा रही है…
