शरद पवार की तबीयत फिर बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती
शरद पवार
Sharad Pawar: एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार की तबीयत पिछले लंबे समय से ठीक नहीं चल रही है. यही वजह है कि उन्हें गुरुवार को फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जैसे ही इस बात की जानकारी उनकी बेटी सुप्रिया सुले को लगी वह बैठक बीच में ही छोड़कर अस्पताल उनसे मिलने पहुंची हैं. दूसरी तरफ एनसीपी से जुड़े कुछ लोग अस्पताल भर्ती कराए जाने को रुटीन चेकअप बता रहे हैं.
सुप्रिया सुले ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा, बाबा को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कर रही हूं. ऐसा लगता है उन्हें डीहाइड्रेशन हुआ है. उन्हें अब थोड़ा आराम करने और कम यात्रा करने की जरूरत है.
सुले ने आगे कहा कि बाबा सुनते ही नहीं है, उनके अपने काम से बहुत प्यार है. उन्होंने लोगों की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया. इससे पहले पवार अप्रैल और फरवरी में भी बीमार हो गए थे.
इससे पहले भी कराया था अस्पताल में भर्ती
शरद पवार को इससे पहले 2 नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. उस समय उन्हें खांसी और सांस लेने पर सीने में दर्द की शिकायत थी. डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई थी. फिलहाल अब तक शरद पवार की स्थिति को लेकर कोई भी बयान सामने नहीं आया है. शरद पवार की उम्र 85 साल है और वह वर्तमान में राज्यसभा के भी सदस्य हैं. वह NCP के संस्थापक रहे हैं.
2 नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. उन्हें खांसी और सीने में दर्द की शिकायत थी. उस समय शरद पवार के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें फोन किया था. इसके साथ ही उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी.



