Vistaar NEWS

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, लपटें देख उतरकर भागने लगे यात्री, बंगाल जा रही थी ट्रेन

Patiala Train Fire Incident

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, लपटें देख उतरकर भागने लगे यात्री

Karmabhoomi Express Coaches Ablaze: पंजाब के पटियाला में बड़ा हादसा हो गया है. कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बे में भीषण आग लग गई. इस हादसे के कई वीडियोज भी सामने आ रहे हैं, जिसमें दूर-दूर तक धुआं उठता दिख रहा है. कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन (पश्चिम बंगाल) से अमृतसर जंक्शन (पंजाब) तक चलती है.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार की दोपहर पंजाब के पटियाला में हुआ. ट्रेन जब राजपुरा के सराज बंजारा गांव पहुंची. इसी दौरान आग की लपटें दिखाई देने लगीं. हालांकि, अभी तक किसी भी यात्री को चोट की खबर नहीं है. रेलवे विभाग ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने के आदेश दिए हैं.

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

इस हादसे से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं. जिसमें दूर-दूर तक धुआं उठता दिखाई दे रहा है. डर के मारे यात्री भागते नजर आए. हालांकि, हादसे के दौरान कुछ देर तक अफरा-तफरी मची रही, लेकिन किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है. ट्रेन के डिब्बे भीषण आग में बुरी तरह जल गए हैं. वरिष्ठ अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं.

आग से कितना नुकसान, जांच जारी

नॉर्दर्न रेलवे के CPRO हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सराय बंजारा स्टेशन के पास ट्रेन का सेफ्टी सिस्टम एक्टिवेट होने के बाद ट्रेन सुरक्षित रूप से रुक गई. आग पर काबू पाने का काम चल रहा है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. आग की वजह से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

Exit mobile version