Five Resolutions For Yatris: अमरनाथ यात्रा आज शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है. भक्तों का पहला जत्था कल गुरुवार को ही रवाना हो गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए पांच संकल्प लेने को कहा है. पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं के लिए एक पत्र भी लिखा है. पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा में सम्मिलित होना, अपने आप में बहुत बड़ा सौभाग्य होता है. हर वर्ष बाबा बर्फानी के प्रत्यक्ष दर्शन का यह अवसर, लाखों शिवभक्तों के लिए जीवन का एक अत्यंत शुभ और अविस्मरणीय अनुभव होता है. मैं इस वर्ष, यात्रा के इस अवसर पर आप सभी शिवभक्तों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.
बाबा बर्फानी के दर्शन से जुड़ी श्री अमरनाथ यात्रा हमारी आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक एकता का शाश्वत अध्याय है. मेरी कामना है कि शिवभक्तों की यह यात्रा हर तरह से सुरक्षित और मंगलमय हो! इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए पांच संकल्पों से जुड़ा मेरा यह पत्र… pic.twitter.com/6Bc2Y9tXJC
— Narendra Modi (@narendramodi) July 3, 2026
PM मोदी ने दिलाए 5 संकल्प
- पहला संकल्प- हम अमरनाथ यात्रा के दौरान स्वच्छता के नियमों का पालन करें और पूरे यात्रा मार्ग में स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दें.
- दूसरा संकल्प- हम प्रशासन के सभी आदेशों, यातायात के नियमों और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करें. यात्रा के दौरान बारिश की वजह से फिसलन और ठंड का विशेष ध्यान रखें.
- तीसरा संकल्प- हम ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना से यात्रा के खर्च का कम से कम 10 प्रतिशत उपयोग स्थानीय उत्पादों को खरीदने में करें. इससे जम्मू-कश्मीर के परिवारों और युवाओं की आजीविका को भी बल मिलेगा.
- चौथा संकल्प- हम बाबा अमरनाथ यात्रा के समापन दिवस, अर्थात रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई या बहन को एक पौधा भेंट करें और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाएं.
- पांचवां संकल्प- हम राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ पूरे वर्ष अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें और विकसित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें.
ये भी पढ़ेंः मोदी सरकार के फैसले पर सीएम विजय को आपत्ति! पत्र लिखकर जताया विरोध, दे दिए कई सुझाव
मुझे विश्वास है कि बाबा अमरनाथ की दर्शन यात्रा, सनातन धर्म की आस्था, भारत की सांस्कृतिक एकता और सेवा की परंपरा का एक भव्य महोत्सव बनकर पूर्ण होगी.
