भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी ने लोगों से की अपील, जानिए क्या कहा?
पीएम मोदी
Heatwave Public Safety Appeal: भीषण गर्मी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी अवश्य बरतें. पानी पीते रहें, ताकि स्वंय को हाइड्रेट रख सकें. जितना हो सके, घर के अंदर ही रहने का प्रयास करें और धूप में बाहर न निकलें. अपने साथ-साथ पशु-पक्षियों का ख्याल रखें. पढे़ं पीएम मोदी ने क्या कहा?
देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं. मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें. कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें. ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है. यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें. मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूंगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके.
Whenever possible, call and check on elderly parents, grandparents and loved ones during this heatwave. Remind them to stay hydrated, avoid stepping out in peak afternoon hours and take rest whenever possible.
\— Narendra Modi (@narendramodi) May 27, 2026
पर्याप्त पानी पिएं और आराम करें
जब भी संभव हो, अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें. उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और जितना हो सके, आराम करने की सलाह दें.
ये भी पढ़ेंः SIR प्रक्रिया में कोई खामी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में क्या-क्या कहा?
पशु-पक्षियों का भी रखें ख्यालः पीएम मोदी
इस प्रचंड गर्मी में हमें अपने आसपास के पशु-पक्षियों को भी नहीं भूलना चाहिए. अपने घर, बालकनी, छत, दुकान या ऑफिस के बाहर पानी से भरा एक छोटा-सा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है. आइए, इन कठिन दिनों में पूरी संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें.