Vistaar NEWS

अल-नीनो के खतरे से देश को पीएम मोदी की चेतावनी, AI का करें इस्तेमाल, नीति आयोग की बैठक में क्या बोले PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

El Nino Effect Warning: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में गुरुवार को नीति आयोग की बैठक की. जिसमें 28 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों भाग लिया. दिल्ली के राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक ‘विकसित भारत@2047 के लिए समावेशी मानव विकास’ विषय पर थी.

इस दौरान नीति आयोग के अध्यक्ष पीएम मोदी ने आत्मनिर्भरता पर जोर देने, दुनिया भर के बेहतरीन तौर-तरीकों को अपनाने और सुधारों की प्रक्रिया को मज़बूत करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने सहकारी संघवाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया और कहा कि हमारी सरकार का मानना ​​है कि देश की तरक्की को आगे बढ़ाने में राज्यों की अहम भूमिका होती है.

धोखाधड़ी से निपटने का करें प्रयास

पीएम मोदी ने आगे कहा यह जरूरी है कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग और साइबर धोखाधड़ी जैसी सामाजिक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर प्रयास किए जाएं, क्योंकि ये कई लोगों की जिंदगी पर बुरा असर डाल रही हैं. ‘विकसित भारत’ का सपना पूरा करने में राज्यों की अहम भूमिका है.

अल-नीलो को लेकर दी चेतावनी

इस दौरान पीएम मोदी ने अल-नीलो (EL Nino) की स्थितियों से जुड़े खतरों के बारे में चेतावनी दी और जल संरक्षण के लिए मजबूत कदम उठाने की बात की. उन्होंने अर्थव्यवस्थाओं पर बात करते हुए कहा कि इन दिनों अनिश्चितता और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही हैं. MSME पर युवाओं को मौके तलाशने की बात कही.

ये भी पढ़ेंः ‘कांग्रेस के धोखे के बाद जनता ने हम पर भरोसा किया’, प्रधानमंत्री रहते हुए 4,399 दिन पूरे करने पर बोले PM Modi

क्या है अल-नीनो?

अल-नीनो (El Niño) प्रशांत महासागर में पैदा होने वाली एक प्राकृतिक जलवायु घटना है. जिसमें मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर का समुद्री तापमान सामान्य से काफी अधिक बढ़ जाता है. जब यह आता है, तो वैश्विक मौसम चक्र को बुरी तरह प्रभावित करता है, जिससे कहीं भयंकर सूखा तो कहीं अत्यधिक बाढ़ की स्थिति बनती है.

Exit mobile version