गर्मी में देशी पेय जल पीते रहें… पीएम मोदी की लोगों को सलाह, खेल जगत को लेकर कही ये बात

Pm modi mann ki baat: प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' के 134वें एपिसोड में खेल जगत की उपलब्धियों का जिक्र किया.
पीएम मोदी

पीएम मोदी

PM Modi Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड को संबोधित किया. इस कार्यक्रम में उन्‍होंने गर्मी को लेकर बातचीत की. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे यहां गर्मी से लड़ने का तरीका कई बार रसोई में भी मिलता है. आपने भी देखा होगा जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे घर की रसोई का स्वाद बदल जाता है. इसके अलावा भी पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर बातचीत की.

पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में बहुत गर्मी पड़ रही है, तेज धूप, गर्म हवाएं, ऐसे मौसम में अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है.पानी पीते रहिए, धूप में निकलना ही पड़े तो थोड़ा संभलकर निकलें. इस दिशा में सरकार के भिन्न भिन्न विभागों ने जो गाइडलाइन जारी की है, वो भी भूलिएगा नहीं.

आम की किस्मों पर की पीएम मोदी ने बात

पीएम मोदी ने कहा भारत में शायद ही कोई घर होगा जहां गर्मियों में आम की बात न होती हो. हर इलाके का अपना आम, अपना स्वाद, अपनी खुशबू. महाराष्ट्र और कोंकण का हापुस, alphonso, गुजरात का केसर, यह तो आमरस की जान है, उत्तर प्रदेश का दशहरी और मेरी काशी का लंगड़ा.

उन्‍होंने कहा कि बिहार का जर्दालू जिसकी खुशबू दूर से पहचान में आ जाए। चौसा, मालदा- हर नाम के साथ लोगों की यादें जुड़ी हुई हैं. दक्षिण भारत जाइए, तो बंगनपल्ली, तोतापुरी, नीलम, मलगोवा, बंगाल का हिमसागर, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का स्वर्णरेखा. यानी, जगह बदलती है, आम का रूप-रंग और उसका स्वाद भी बदल जाता है. आम की ये यात्रा, अब गांव से, ग्लोबल मार्केट तक भी पहुंच रही है.  

एथलीट अनिमेष कुजूर से की पीएम ने बात

प्रधानमंत्री मोदी ने एथलीट अनिमेष कुजूर के बारे में भी बातचीत की. अनिमेष ने पीएम से बात करते हुए कहा कि नमस्ते सर, मेरा नाम अनिमेष कुजूर, मैं 200 मीटर और 400 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हूं और मैं छत्तीसगढ़ से आता हूं. अभी मैं उड़ीसा से खेलता हूं. मैं पिछले साल एशियन मेडल और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स मेडल लेकर आया. मैं एथलेटिक्स 2021 से चालू किया जब मैं स्कूल से पास हुआ.

उन्होंने कहा कि भारतीय एथलीट लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. और देश में एथलेटिक्स का स्तर तेजी से बढ़ रहा है.

मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा, ‘कुछ दिन पहले झारखंड के रांची में नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता हुई। इसमें करीब 800 एथलीट्स ने हिस्सा लिया. इस दौरान चार अलग-अलग स्पर्धाओं में चार राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे. गुरिंदरवीर सिंह, विशाल टोके, तेजस्विन शंकर, देव मीणा और कुलदीप कुमार ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में नए रिकॉर्ड बनाए.

पीएम मोदी ने कहा, ‘100 मीटर दौड़ की देशभर में काफी चर्चा हो रही है. महज दो दिनों के भीतर पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तीन बार टूटा. गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की.’ पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने सोचा इस बार मन की बात में इन दोनों खिलाड़ियों से बात की जाए.’ इसके बाद पीएम ने दोनों से बात भी की’

पीएम ने नीदरलैंड के किस विशेष समारोह की बात

प्रधानमंत्री ने कहा कि नीदरलैंड में आयोजित एक विशेष समारोह में चोल काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत को वापस सौंपी गई। उस कार्यक्रम में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री भी मौजूद थे. इन ताम्र पट्टिकाओं को लेकर मुझे देश-विदेश से लगातार संदेश मिल रहे हैं.

आगे कहा कि लोग खुशी जता रहे हैं, गर्व व्यक्त कर रहे हैं। दुनियाभर के तमिल समुदाय में भी इसे लेकर विशेष उत्साह है.इनमें 21 बड़ी और तीन छोटी ताम्र पट्टिकाएं हैं. ये मुख्य रूप से राजा राजेंद्र चोला-प्रथम द्वारा अपने पिता राजा राजराजा चोला के एक वचन को पूरा करने से जुड़ी हैं.

आगे कहा कि इनमें आनइमंगलम् गांव को एक बौद्ध विहार को दान देने का उल्लेख है. इन ताम्र पट्टिकाओं में चोल वंश की उपलब्धियों का भी वर्णन मिलता है. 

ये भी पढ़ें:नहीं करेंगे बंगला खाली… फोर्स बुला लो, राबड़ी की सरकार को खुली चुनौती?

ज़रूर पढ़ें