‘अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में जहाजों की निर्बाध आवाजाही बनी रहनी चाहिए’, मिडिल ईस्ट तनाव को लेकर PM मोदी ने सऊदी के प्रिंस से बात की

दोनों नेताओं ने पश्चिम मध्य एशिया के संकट को लेकर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की है.
PM Modi and Crown Prince (File Photo)

PM मोदी और क्राउन प्रिंस(File Photo)

PM Modi talks to Crown Prince: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन से पर बात की है. इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम मध्य एशिया के संकट को लेकर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की है.

‘भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए प्रिंस का धन्यवाद दिया’

प्रधानमंत्री मोदी ने क्राउन प्रिंस से बातचीत को लेकर खुद ट्वीट कर जानकारी दी है. पीएम मोदी ने कहा, ‘मैंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बात की और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की. मैंने क्षेत्रीय ऊर्जा अवसंरचना पर हमलों की भारत की निंदा को दोहराया. हम नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने और जहाजरानी मार्गों को खुला और सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर सहमत हुए.

मैंने सऊदी अरब में भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए प्रिंस के लगातार समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है.’

एक महीने से चल रहा है मिडिल ईस्ट में युद्ध

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच लगभग एक महीने से युद्ध चल रहा है. अमेरिका-इजराइल के ईरान पर अटैक के बाद से ही मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. ईरान इजराइल के अलावा अमेरिका के सभी सैन्य ठिकानों पर मिडिल ईस्ट में निशाना बना रहा है. मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का पूरी दुनिया में असर देखने को मिल रहा है. खाड़ी के देशों में युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है. भारत में भी ऊर्जा उत्पादों को लेकर काफी दिक्कत आ गई है. भारत ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि भारत हर तरीके से शांति प्रक्रिया का पक्षधर है.

ये भी पढे़ं: हल्दी की रस्म में संभल SP केके बिश्नोई पिता के साथ जमकर नाचे, IPS अंशिका वर्मा संग 29 मार्च को होगी शादी

ज़रूर पढ़ें