Army Intelligence Officer Explains: कई बार ऐसा होता है कि कोई निजी वीडियो हम अपने फोन पर रिकॉर्ड कर रखते हैं, लेकिन पता नहीं कैसे वह लीक हो जाता है और सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगता है. मोबाइल फोन के इस खतरे को लेकर पूर्व आर्मी अधिकारी कर्नल हुन्नी बख्शी ने वार्निंग दी है. जानें क्या कहा?
मोबाइल फोन अब हमारी जरूरत के साथ ही मजबूरी बन गया है. वह हमारी लाइफस्टाइल का एक हिस्सा बन गया है, जो हमेशा साथ-साथ रहता है. चाहे वह घर हो, ऑफिस हो या फिर बेडरूम तक. लगभग इसकी पहुंच हर जगह तक रहती है. लेकिन कभी-कभार इसी स्मार्टफोन्स के कुछ ऐसा हो जाता है, जो हैरान करने वाला रहता है.
प्राइवेट वीडियो कैसे होते हैं लीक?
भारतीय सेना की इंटेलीजेंस के पूर्व अधिकारी कर्नल हुन्नी बख्शी ने बताया कि मोबाइल फोन एक बग की तरह है. जो अक्सर लोग साथ लेकर चलते हैं. कई बार ऐसा होता है कि मोबाइल फोन में अपने निजी पलों को भी कैद कर लेते हैं. लेकिन कभी-कभार फोन का सेंसटिव डेटा लीक हो जाता और वह गलत हाथों तक पहुंच जाता है. कई बार तो ऐसा भी होता है कि प्राइवेट वीडियो सीधे पोर्न साइटों में मिलते हैं.
हुन्नी बख्शी ने बताया कि अगर कोई मोबाइल चलाने वाला डिजिटल सिक्योरिटी को नजर अंदाज करता है या फिर उस कंटेंट को बिना सुरक्षा सावधानी के कहीं भी शेयर करता है तो लीक होने का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा अगर आप कोई फर्जी ऐप्लीकेशन या फिर किसी फाइल को डाउनलोड करते हैं तो वह ऐप आपके फोन की परमिशन ले लेता है. यहां से भी लीक होने का खतरा बना रहता है.
सिक्योरिटी पर ध्यान देना जरूरी
इसलिए सलाह दी जाती है कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते समय उसकी सिक्योरिटी पर भी ध्यान देना चाहिए. नहीं तो प्राइवेट वीडियो लीक के साथ ही बैंक-बैलेंस भी खाली हो सकता है. किसी भी अनजान नंबरों से आई लिंक को क्लिक करने से बचें और परमिशन तो बिल्कुल भी न दें. अन्यथा आप भी फ्राड के शिकार बन सकते हैं.
