दिल्ली की गीता कॉलोनी में भीषण आग से हड़कंप, दूर तक फैली लपटें
दिल्ली की गीता कॉलोनी में भीषण आग से हड़कंप
Flames Spread Far Creating Panic: दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में बुधवार की सुबह फ्लाईओवर के नीचे जमा कचरे के ढेर में आग लग गई. भीषण आग की वजह से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. अग्निशिन अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर आग लगने की वजह का पता लगाने में जुटे हैं.
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले भी गीता कॉलोनी में आग लगी थी. आग लगने की जो सबसे बड़ी वजह है, वो है यहां का कचरा. इस इलाके में सबसे ज्यादा कचरा फेंका जाता है. जिसके कारण आग लग जाती है. इस बार भी आग लगने की वजह कचरा ही बताया जा रहा है. फिलहाल, अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किन वजहों से लगी है.
हजारों लोगों का है यहीं से आना-जाना
सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की. दमकल की दो गाड़ियां तुरंत पहुंची और आग पर काबू पा लिया. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. क्योंकि यहां से भारी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है.



