Vistaar NEWS

संसद परिसर में प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद आमने-सामने, छात्रों के मुद्दे पर हुई तीखी नोकझोंक

मुकेश दलाल और प्र‍ियंका गांधी में बहस

मुकेश दलाल और प्र‍ियंका गांधी में बहस

Priyanka Gandhi BJP MP Argument: संसद के मॉनसून सत्र का आख‍िरी हफ्ता चल रहा है. यह पूरा सत्र ही हंगामेदार रहा है. इसके साथ ही संसद की कार्रवाई भी बुरी तरह प्रभाव‍ित हुई है. नीट छात्रों के प्रदर्शन को लेकर अब तक व‍िपक्ष सरकार पर हमलावर था. तो वहीं अब झारखंड प्रदर्शन को लेकर पक्ष विपक्ष पर हमलावर हो चुका है. यही वजह है कि मंगलवार को संसद परिसर में प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद आमने सामने आ गए.

:संसद के मानसून सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच जारी राजनीतिक टकराव मंगलवार को संसद परिसर में भी दिखाई दिया. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और बीजेपी सांसद मुकेश दलाल के बीच छात्रों के मुद्दे को लेकर आमना-सामना हुआ.

क्‍या है पूरा वाकया?

प्रियंका गांधी जब संसद भवन की ओर जा रही थीं, उसी दौरान बीजेपी सांसद मुकेश दलाल और अन्य सांसद विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. बीजेपी सांसदों की ओर से राहुल गांधी को लेकर नारे लगाए जा रहे थे. प्रदर्शनकारियों के हाथों में ऐसे पोस्टर भी थे, जिनमें झारखंड में छात्रों के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी से जवाब मांगा गया था.

इसी दौरान प्रियंका गांधी ने बीजेपी सांसदों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झारखंड के छात्रों से मिल चुके हैं. इसके बाद वह आगे बढ़ गईं.

बीजेपी सांसद ने क्‍या आरोप लगाया?

बीजेपी सांसद मुकेश दलाल ने राहुल गांधी की झारखंड में मौजूदगी और छात्रों से मुलाकात को लेकर सवाल खड़े किए.उनका कहना था कि यदि विपक्ष झारखंड में छात्रों के साथ हुई कार्रवाई को मुद्दा बना रहा है, तो राहुल गांधी को वहां जाकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए.

प्रियंका गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

एनडीए सांसदों के प्रदर्शन पर प्रियंका गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्होंने पहली बार सरकार के सांसदों को इस तरह प्रदर्शन करते हुए देखा है. उनका संकेत था कि विपक्ष के दबाव के कारण अब सत्ता पक्ष के सांसद भी प्रदर्शन की स्थिति में आ गए हैं.

ये भी पढ़ें:‘आधी रात तुर्की में बदला व‍िमान…’,डोनाल्‍ड ट्रंप की जान को था खतरा, ऐसे रचा गया पूरा सीक्रेट ऑपरेशन

Exit mobile version