Vistaar NEWS

पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनेगा गठबंधन, NDA में शिरोमणि अकाली दल के शामिल होने पर बोले PM मोदी

pm modi

पीएम मोदी (File Photo)

Akali Dal Rejoins NDA: पंजाब चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल एक साथ आ गए हैं. दोनों मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री अकाली दल का ही होगा. इस दौरान उन्होंने अकाली दल को बड़ा भाई बताया. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के NDA परिवार में वापसी पर खुशी जताई है और बोले कि हमारा गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा.

पीएम मोदी ने कहा, “पंजाब और पंजाब के लोगों के कल्याण को सबसे ऊपर रखते हुए, मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल की NDA परिवार में वापसी हो रही है, और वह भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर. हमारा गठबंधन स्वाभाविक है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब को जन-हितैषी शासन मिले और राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुए.”

पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनेगा गठबंधनः PM

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘अटल, आडवाणी और सरदार प्रकाश सिंह बादल द्वारा सींचा गया अकाली दल-BJP गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा.’

BJP- अकाली दल की संयुक्त प्रेसवार्ता में ऐलान

बता दें, आज मंगलवार को भाजपा और शिरोमणि अकाली दल की संयुक्त प्रेसवार्ता हुई थी. जिसमें गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा और अकाली दल के गठबंधन की घोषणा की थी. इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल के मुखिया प्रकाश सिंह बादल भी मौजूद रहे. अमित शाह ने कहा कि दोनों दल पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री पद अकाली दल के पास ही रहेगा.

Exit mobile version