BJP MP Compares Rahul Gandhi Jinnah: झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर बड़ा हमला बोला है. सांसद ने राहुल गांधी को पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली से भी घटिया नेता बताया है. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि जिन्ना का दूसरा जन्म राहुल गांधी के तौर पर हुआ है. पढ़ें BJP सांसद निशिकांत दुबे ने क्या कहा?
झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, “वे (प्रदेश सरकार) CBI जांच क्यों नहीं चाहते? मुख्य आरोपी धर्मेंद्र को झारखंड सरकार के एक बड़े अधिकारी के घर से पकड़ा गया था. उन्हें पता है कि अगर जांच हुई, तो उसमें हेमंत का नाम भी आएगा.” इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके नेताओं को दिल्ली और झारखंड के छात्र अलग-अलग दिखाई देते हैं. उनका कहना है कि झारखंड के छात्र गरीब हैं, क्या इसलिए उनकी चिंताओं को नजरअंदाज कर दिया जाना चाहिए.
जिन्ना का दूसरा जन्म राहुल गाँधी जी के तौर पर हुआ है https://t.co/uQDxBOpgyV
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) August 12, 2026
तानाशाही पर उतारू झारखंड सरकार
भाजपा सांसद ने कहा, “उनको (कांग्रेस) झारखंड का पिछड़ापन नहीं दिखता, गरीबी नहीं दिखती, भ्रष्टाचार नहीं दिखता. उनको तो डूब मरना चाहिए. डूब मरने वाली स्थिति है मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की.” उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार से झारखंड के तमाम बड़े अधिकारी सड़कों पर उतरकर छात्रों के साथ बर्ताव कर रहे हैं, उतनी तानाशाही उन्होंने कभी नहीं देखी.
ये भी पढ़ेंः NEET छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, अमित शाह ने ओम बिरला को लिखा पत्र
कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए
भाजपा सांसद ने राहुल गांधी की तुलना जिन्न से करते हुए कहा कि वे जिन्ना से भी बदतर पार्टी के नेता हैं. झारखंड में छात्रों से साथ मारपीट को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए और झारखंड सरकार से अपना समर्थन वापस लेना चाहिए. नहीं तो छात्रों को लगेगा कि वे छात्रों के साथ नहीं हैं.
